विद्याधाम पर चल रहे अनुष्ठानों की पूर्णाहुति
विद्याधाम पर चल रहे अनुष्ठानों की पूर्णाहुति
इंदौर, । विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर विजयादश्मी के महापर्व पर आश्रम परिसर स्थित शमी वृक्ष के नीचे पूजन विधि महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई। इस अवसर पर आश्रम परिवार के पं. दिनेश शर्मा, राजेन्द्र महाजन, रमेश पसारी, रमेशचंद्र राठौर, संजय पंडित सहित सभी प्रमुख सदस्यों ने पूजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं के प्रति असत्य पर सत्य की और बुराइयों पर अच्छाइयों की जीत के इस पर्व की शुभकामनाएं व्यक्त की। आश्रम पर नवरात्रि महोत्सव में चल रहे सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ में भी गुरुवार को 2 लाख 51 हजार आहुतियां संपन्न होते ही समूचा परिसर यज्ञदेवता एवं मातारानी के जयघोष से गूंज उठा। कन्या पूजन एवं अन्य सभी शास्त्रोक्त अनुष्ठान भी संपन्न हुए।



