अग्रसेन क्रिकेट महालीग के लिए पाथ ग्राउंड में दूधिया रोशनी में पहले दिन 6 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले

अग्रसेन क्रिकेट महालीग के लिए पाथ ग्राउंड में दूधिया रोशनी में पहले दिन 6 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले

अग्रसेन क्रिकेट महालीग के लिए पाथ ग्राउंड में दूधिया रोशनी में पहले दिन 6 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले

अग्रसेन क्रिकेट क्लब द्वारा 24 मई तक चलने वाले मुकाबलों का हुआ शुभारंभ – प्रतिदिन 6 टीमें खेलेंगीं

इंदौर। अग्रसेन क्रिकेट क्लब की मेजबानी में स्कीम 140 पाथ ग्राउंड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर 24 मई तक चलने वाले अग्रसेन क्रिकेट महालीग का शुभारंभ समाजसेवी टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल एवं संतोष गोयल के आतिथ्य में महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन के साथ हुआ। स्पर्धा में प्रतिदिन शाम 5 से रात 10 बजे तक दूधिया रोशनी में 16 टीमों के 144 खिलाडी अपने बल्ले और गेंद के जोहर दिखाकर आकर्षक पुरस्कार जीतेंगे।

              क्लब के प्रमुख परामर्शदाता गोविन्द सिंघल मामा, संजय बांकडा, राहुल गोयल बंटी ने बताया कि अग्रसेन महालीग के नाम से यह लगातार दूसरा आयोजन हो रहा है। पाथ ग्राउंड पर दर्शकों की सुविधा के लिए अनेक प्रबंध किए गए हैं। पहले दिन एनएम कैपिटल्स एवं अलंकार प्रेडेटर्स, अग्रवाल यूथ क्लब एवं मित्तल पेकसॉल, दीपक ऑटो पार्ट्स एवं बाईस यार्ड्स, स्काई स्ट्राइकर एवं शहनाई इलेवन तथा अग्र वंशज एवं गिरिराज इलेवन के बीच शानदार मुकाबले खेले गए। आयोजन से जुड़े प्रयोग गर्ग, राहुल गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पिंकी-रवि अग्रवाल, सौरभ गोयल बालाजी एवं अंशुल अग्रवाल ने प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत किया। मैदान पर दर्शकों की सुविधा के लिए फ़ूड ज़ोन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी जुटाई गई है। आयोजकों का उद्देश्य है कि समाज की खेल प्रतिभाओं को उपयुक्त मंच मिले और समाज के युवा क्रिकेट सहित अन्य खेलों के लिए भी दिलचस्पी लें।