"नमो मैराथन" का आयोजन आज*

*"नमो मैराथन" का आयोजन आज* ----- *विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नगद पुरस्कार* _____ इंदौर जिले में सेवा पखवाड़े के तहत कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में इंदौर में 21 सितंबर को आत्म निर्भर-भारत विकसित भारत थीम पर "नमो मैराथन" का आयोजन किया जाएगा। "नमो मैराथन" का आयोजन प्रातः 6:30 बजे राजीव गांधी चौराहा से भंवरकुंआ चौराहा तक किया जायेगा। इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों सहित आमजन शामिल होंगे। विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार मिलेंगे। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मैराथन दौड़ में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। बताया गया कि मैराथन दौड़ सभी आयु वर्ग के लिए ओपन है। इसमें कोई भी प्रतिभागी शामिल हो सकता है। मैराथन दौड़ में विजेताओं को नगद राशि से भी पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। बताया गया कि मैराथन दौड़ में प्रथम आने वाले धावक को 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही दूसरे स्थान पर रहने वाले को 3 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2 हजार रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। इसी तरह सात धावकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। #JansamparkMP #indore #इंदौर #SevaParv #Indore #NamoMarathon CM Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh

1.