मॉडल स्कूल प्रेस वार्ता संपन्न,

मॉडल स्कूल प्रेस वार्ता संपन्न,
मॉडल स्कूल प्रेस वार्ता संपन्न,
मॉडल स्कूल प्रेस वार्ता संपन्न,
मॉडल स्कूल प्रेस वार्ता संपन्न,
मॉडल स्कूल प्रेस वार्ता संपन्न,
मॉडल स्कूल प्रेस वार्ता संपन्न,

मॉडल स्कूल प्रेस वार्ता संपन्न,

मॉडल स्कूल सरदारपुर जिला धार में, 

स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा हस्तलिखित पुस्तक नमामि विरम और वेदों से विज्ञान पुस्तकों का होगा विमोचन, 

इंडियन न्यूज़ अड्डा डेस्क धार,

पत्रकारों एवं विद्यार्थियों के मध्य हुई प्रेस वार्ता, 

विद्यार्थियों ने निर्भीक और निडर होकर किए पत्रकारों से प्रश्न, पत्रकारों ने प्रसन्नता पूर्वक विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को किया शांत,

(कक्षा दसवीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने लिखी हस्त लिखित पत्रिकाएं) 

"पत्रकारों से वार्ता कर विद्यार्थियों का बड़ा मनोबल"

मॉडल स्कूल की हिंदी विषय की शिक्षिका प्रतिमा सिंह के मार्गदर्शन में दो पत्रिकाओं - नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान का निर्माण किया गया, नामक हस्तलिखित पुस्तकों

के विमोचन के संदर्भ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,

शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल सरदारपुर में इन पत्रिकाओं के विमोचन के संदर्भ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पत्रिकाओं के संपादक मंडल के सदस्य उपस्थित थे, जिनमें नमामि वीरम की संपादक वैष्णवी बडवाल और वेदो से विज्ञान की सम्पादिका अफीफा खान सम्मिलित रहीं वैष्णवी बडवाल और अफीफा खान ने बताया कि प्रतिमा सिंह के मार्गदर्शन में इन पत्रिकाओं का निर्माण किया गया है,

 उन्होंने बताया कि नमामि वीरम पत्रिका का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों को सम्मानित करना है, वेदो से विज्ञान पत्रिका का उद्देश्य वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ावा देना है,

प्रतिमा सिंह जो स्वयं एक साहित्कार हैं उन्होंने वर्तमान समय में साहित्य की उपयोगिता पर प्रकाश डाला,पत्रिकाओं के संपादकों ने बताया कि उन्हें लेखन कार्य में मार्गदर्शक प्रतिमा सिंह के साथ 

विद्यालयिन स्टाफ का सहयोग मिला और वे आगे भी इसी तरह के कार्य करने के लिए उत्साहित हैं, प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से निमंत्रित विद्वान पत्रकारों में मुख्य रूप से, मुख्यालय प्रेस क्लब सरदारपुर के अध्यक्ष श्री मोहन यादव,

 इंडियन न्यूज़ अड्डा जिला ब्यूरो चीफ़ धार,

धर्मेंद्र श्रीवास्तव, 

श्री लोकेंद्र बैरागी संवाददाता दैनिक प्रदेश सत्ता, श्री भंवर सिंह सोनेर धार न्यूज़ संवाददाता, श्री जीवन ग्रेवाल पत्रकार दैनिक जन जागरण संदेश, श्री भंवर सिंह जाट पत्रकार समय जगत सहित अन्य संवाददाताओं ने प्रवेश वार्ता को संबोधित किया, इस अवसर पर मार्गदर्शक शिक्षिका सुश्री प्रतिमा सिंह से भी पत्रकारों द्वारा विद्यालय स्तर पर हस्तलिखित पत्रिकाओं को लेकर संवाद किया गया इसका उन्होंने बड़े उत्साह के साथ पत्रकारों को उत्तर दिया वहीं कार्यक्रम के अंत में आभार संस्था प्राचार्य श्री कामेश सतपुड़ा ने माना और उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के द्वारा पत्रिकाओं के लेखन का कार्य सराहनीय है,  हमारे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है,

मैं इस अवसर पर संस्था की शिक्षिका सुश्री प्रतिमा सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हु,

अंकुर एवं प्रवाह पत्रिकाए भी आगे प्रकाशित की जाएगी।