विधायक ट्रॉफी सीजन-2 का भव्य समापन, साहिल-11 बनी विजेता

विधायक ट्रॉफी सीजन-2 का भव्य समापन, साहिल-11 बनी विजेता

विधायक ट्रॉफी सीजन-2 का भव्य समापन, साहिल-11 बनी विजेता

इंदौर। पालदा में आयोजित दस दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता “विधायक ट्रॉफी सीजन-2” का मेगा फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह एवं आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

मेगा फाइनल मुकाबला सियाना-11 एवं साहिल-11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सियाना-11 ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए साहिल-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 83 रन बनाकर प्रतियोगिता अपने नाम की।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं आयोजन के संरक्षक सनातनी विधायक गोलू शुक्ला ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की। विजेता टीम साहिल-11 को 1 लाख रुपए एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता सियाना-11 को 51 हजार रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

विधायक गोलू शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे आयोजन समाज में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, खेल भावना एवं अनुशासन अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज वर्मा , दीपक वर्मा , विनोद खंडेलवाल , सुजल वर्मा , शरद वर्मा , आकाश सिलावट , माहि वर्मा युवराज वर्मा जी, आशीष गिरी जी, यश सैनी जी, नरेन्द्र मालवीय , कुणाल वर्मा , विशाल निखर , जीतू साहू , मोंटी राव जी, आकाश कुशवाह जी, मुकेश खींची जी, अमित जैन , अंकित तोमर  एवं राकेश दौर  उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, टीमों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।