बृह्मलिन श्री रमेशजी की स्मृति में लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आएंगे
बृह्मलिन श्री
रमेशजी की स्मृति में लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आएंगे
देश के जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टर, 50 सहयोगी भी रहेंगे साथ
अहमदाबाद के प्रसिद्ध घुटना विशेषज्ञ डॉ. आशीष सेठ सहित सभी रोगों के बड़े डॉक्टर्स देंगे अपनी सेवाएँ
इंदौर। देश-विदेश के समूचे वैश्य घटकों को धर्म और समाज के साथ एकता के गठजोड़ में बांधने और संतों का हमेशा सम्मान करने वाले ब्रह्मलीन समाजसेवी रमेशचंद्र अग्रवाल की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से एबी रोड स्थित माहेश्वरी मांगलिक भवन (चिड़ियाघर के सामने) पर दिनेश-राज मित्तल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परामर्श शिविर में देश के अनेक जाने माने प्रख्यात चिकित्सक और विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देंगे बल्कि इस शिविर में शेल्बी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा अपने 50 सहयोगी बंधुओं की टीम के साथ दोपहर 2 बजे तक लगातार सेवाएँ दी जाएगी।
संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी, शिविर के प्रमुख आयोजक दिनेश मित्तल, निपुण गर्ग, संयोजक राजेश इंजीनियर एवं शहर अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में देश के प्रसिद्द घुटना रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सेठ भी विशेष रूप से अहमदाबाद से इंदौर आकर इस शिविर में अपनी सेवाएँ देंगे। उनके अलावा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धांत जैन, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी अग्रवाल, पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु यादव, जोड़ प्रत्यारोपण एवं आर्थोस्कोपी सर्जन डॉ. रोमित अग्रवाल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल शुक्ला, मूत्र रोग एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विनीत नाजा जैन, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष्मान बिंदल, जनरल फिजिशियन एवं क्रिटिकल केयर कंसल्टेंट डॉ. अखिलेश पाटीदार, मस्तिष्क एवं मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. सावन अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित अग्रवाल, मोतियाबिंद रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गुप्ता, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र बोर्डिया, यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. शशांक चौरसिया एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा अग्रवाल जैसे प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सक अपने 50 सहयोगी बंधुओं की पैरामेडिकल एवं नर्सिंग टीम के साथ इस शिविर में अपनी सेवाएँ देकर पीड़ित मानवता का निशुल्क परीक्षण कर परामर्श देंगे।
शिविर में चिकित्सकों के परामर्श पर फाइब्रोस्कैन, पीएफटी, यूरिक एसिड, बीपी, शुगर, बीएमडी, इसीजी, दूरबीन द्वारा नाक, कान, गले की जाँच, आँखों की जाँच, चश्मों का वितरण और सबसे महत्वपूर्ण 9 से 14 वर्ष की किशोरियों के लिए सरवाईकल कैंसर के निदान हेतु एचपीवी वैक्सीन भी निशुल्क लगाया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों से आग्रह किया गया है कि वे पूर्व पंजीयन के लिए व्हाट्सअप 94240-22002 पर 11 अप्रैल तक सम्पर्क कर सकते हैं।


