सरदारपुर प्रीमियर लीग 2026 का हुआ शुभारंभ, धर्मेंद्र श्रीवास्तव,
सरदारपुर प्रीमियर लीग 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ,
रिपोर्ट-: धर्मेंद्र श्रीवास्तव,
"इंडियन न्यूज़ अड्डा"
जिला ब्यूरो चीफ़ जिला धार,
रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ,
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बृजेश ग्रेवाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित,
खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन,
सार्थक स्पोर्ट्स सरदारपुर के तत्वाधान में खेल प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित सरदारपुर प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ 1 मई से हो गया है। यह रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट 10 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र की कई मजबूत टीमें हिस्सा ले रही हैं। नगर के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है,
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला धुरंधर और गायत्री कैपिटल के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में गायत्री कैपिटल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की,
उद्घाटन मैच के अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, मुख्य अतिथियों में —
• श्री बृजेश जी ग्रेवाल (पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, सरदारपुर)
• श्री भरत जी यादव (झंडू भैया)
• श्री अरुण जी गोखले
• श्री शैलेन्द्र जी पाल (नेशनल फुटबॉल कोच)
• श्री विष्णु जी चौधरी (विधायक निज सहायक)
ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मैदान पर दर्शकों का भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे सरदारपुर में क्रिकेट का माहौल बना हुआ है। आयोजकों ने बताया कि आगामी मैचों में भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
सरदारपुर प्रीमियर लीग 2026 — खेल भावना, एकता और सम्मान का प्रतीक बनता जा रहा है।


