कोरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रादेशिक प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

कोरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रादेशिक प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

कोरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रादेशिक प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

कक्षा 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले 65 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का हुआ सम्मान

इंदौर। कोरी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह सेवा समिति एवं तंतुवाय वैश्य कोरी समाज महानगर इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई को एक भव्य प्रादेशिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विजय नगर स्कीम नंबर 54 स्थित के के कॉलेज में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के प्रतिभावान बच्चों और उनके माता-पिता को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों और समाज के पदाधिकारियों द्वारा आराध्य सद्गुरू कबीर साहेब, वीरांगना झलकारी देवी कोरी एवं लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 301वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का वादन किया गया।

65 मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
समारोह में वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं (कक्षा 10वीं और 12वीं) में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के 65 छात्र-छात्राओं को चुना गया था। कार्यक्रम में इन सभी मेधावी बच्चों को मेडल, प्रशंसा पत्र और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों का भी मंच पर सम्मान किया गया।

वरिष्ठ समाजसेवियों और मातृशक्ति का अभिनंदन...
कार्यक्रम में तंतुवाय वैश्य कोरी समाज के पदाधिकारी रवि वर्मा, गणेश वर्मा, रामचंद्र वर्मा, जयनारायण वर्मा, दयाराम सोमेश और राजेश वर्मा द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत मालवी पगड़ी, शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह और तिरंगे दुपट्टे से किया गया। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों और वयोवृद्ध मातृशक्तियों का भी विशेष सम्मान किया गया इस गरिमामयी समारोह को समाज के कई प्रशासनिक और प्रबुद्ध जनों का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिनमें बतौर अतिथि पी सी आर्य (जिला सत्र न्यायाधीश, मंडला), डी के सिंह (अधिक्षक यंत्री, कृषि विभाग), शिवदीन आर्य (एस डी ओ प्रभारी कार्यालय, आर ई एस उज्जैन), राजेश बरेठिया (वैज्ञानिक, परमाणु अनुसंधान केंद्र), मदन परमालिया (अध्यक्ष, अ.भा.स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन व नेताजी सुभाष मंच, मध्य प्रदेश), आर जी शाक्य (अधिक्षक यंत्री, लो नि वि, सेवानिवृत्त), डी डी रतमेले (एस डी ओ, पी डब्लू डी, सेवानिवृत्त) सहित अन्य कई लोगों की विशेष उपस्थिति थी। 
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि और जिला सत्र न्यायाधीश पी सी आर्य ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और उज्ज्वल भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक टिप्स दिए। परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक राजेश बरेठिया और मदन परमालिया ने भी बच्चों के करियर पर ध्यान केंद्रित करने और सही दिशा चुनने के संबंध में अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन से पूर्व समारोह में उपस्थित सभी स्वजातीय समाज बंधुओं ने एक साथ मिलकर स्नेह भोज ग्रहण किया। कार्यक्रम का सफल संयुक्त संचालन गणेश वर्मा और सत्यनारायण तिलतिया द्वारा किया गया। अंत में समिति के अध्यक्ष डी. डी. रतमेले ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।