पितृ पर्वत पर  सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

पितृ पर्वत पर  सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

हनुमत भक्ति में रमें हजारों श्रद्धालु

पितृ पर्वत पर  सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ,

रण जाप भजन कीर्तन...

ऐतिहासिक रिकॉर्ड... सैकड़ो दिव्यांगों , दृष्टिबाधितो की भी रही सहभागिता

इंदौर। मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ की ओर से सेवा गतिविधियों का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को पश्चिम क्षेत्र के दिव्य स्थान पित्र पर्वत पर शाम से ही सैकड़ो की संख्या में दृष्टि बाधित ओर दिव्यांग बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया था भक्ति और सेवा का अनोखा समागम शनिवार को देखा गया। यहां पर  दृष्टिबाधितो विद्यार्थियों ने  सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया तो देखने वाले भी एक टक देखते रह गए। जो कि अपने आप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।

मप्र नएजीओ महासंघ के  संरक्षक एवं पूर्व राज्य मंत्री दर्जा पं.योगेंद्र महंत, अध्यक्ष संतोष मीणा ने बताया कि 24 अगस्त से अलग-अलग क्षेत्र में सेवा की गतिविधियों को प्रदेश के हर जिले में संचालित किया जा रहा है, सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत 300 से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर एक ही दिन में अलग-अलग स्थान पर लगाए गए जिसका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना है। मार्गदर्शक अनंत योगेंद्र महंत, फाउंडर शशि बारपुते, श्रेयांश जैन रविंद्र जाधव, दशरथ राठौर , महेश दलोदरा ने बताया कि शनिवार को शाम 5बजे से ही पित्र पर्वत पर दृष्टिबाधित और दिव्यांग विद्यार्थियों का एकत्रीकरण शुरू हो गया था प्रमुख रूप से रौनक सोशल वेलफेयर सोसाइटी, महेश दृष्टिहीन संघ, नारायण सेवा संस्थान आदि दर्जन भर से ज्यादा संस्थाओं से सैकड़ो की संख्या में दृष्टिबाधित और दिव्यांग बच्चे पहुंचे। जिन्होंने  सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, राम नाम जप  भजन कीर्तन किया। इनके साथ ही हजारों की संख्या में सामान्य श्रद्धालु भी पहुंचे जिन्होंने भक्ति के अनुपम कार्यक्रम में सहभागिता दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीआदि थे। भक्ति का अनोखा समागम था देखने को मिला। तकरीबन 700 दृष्टि बाधित और दिव्यांग विद्यार्थियों की सहभागिता इस दिव्य आयोजन में शनिवार को रही।

 2 मार्च को यातायात जागरूकता के अंतर्गत रैली निकाली जाएगी। 7 मार्च को ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें एक सप्ताह से ज्यादा सेवा गतिविधियों में कार्यों एवं प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा


 पित्र पर्वत पर जगमग रोशनी में हनुमान जी की अद्भुत छवि  ने सबका मन मोह रही ... सोने जैसी चमकती प्रतिमा निहारते रहे श्रद्धालु

शनिवार शाम को रोशनी से शराब और पितृ पर्वत पर हनुमान जी की प्रतिमा सोने से दमक रही थी दर्शनार्थियों को अपनी और सहज ही आकर्षित कर रही हनुमान जी की यह प्रतिमा देखने वालों के लिए अद्भुत नजारा प्रतीत हो रहा था वही सेल्फी लेने वालों की भी बड़ी कतार देखी गई