पुलिस थाना सरदारपुर, सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजन संपन्न,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,
"इंडियन न्यूज़ अड्डा"
जिला धार,
रिपोर्ट-: धर्मेंद्र श्रीवास्तव,
मोबाइल-:९८९३७९५४१९,
पुलिस थाना सरदारपुर,
उप निरीक्षक (श्री भरत सिंह हटीला( एवं सहायक उप निरीक्षक (श्री जगदीश परिहार) की सेवानिवृत्ति पर पुलिस थाना सदरपुर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन,
इस अवसर पर सरदारपुर पुलिस थाना क्षेत्र एसडीओपी श्री विश्वजीत सिंह परिहार, सरदारपुर पुलिस थाना निरीक्षक श्री अनिल जाधव, उप जेल सरदारपुर जेलर श्री संजय परमार,
उप निरीक्षक श्री जगदीश चंद्र निनामा उप निरीक्षक श्री नवल सिंह बघेल सहायक उप निरीक्षक श्री नवीन जोशी सहायक उप निरीक्षक श्री शराफत कुरैशी द्वारा संयुक्त रूप से शाल श्रीफल एवं साफा बांध कर मंच से सम्मान किया गया,
विदाई समारोह कार्यक्रम
में अपने,
उद्बोधन में सरदारपुर,
थाना निरीक्षक श्री अनिल जाधव सर ने बताया कि दोनों ही सेवानिवृत्त पदाधिकारी ने अपना कार्य पूर्ण कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी से किया, सदरपुर थाना सदैव इनकी कार्य पद्धति कर्तव्य क्षेत्र को लेकर उनकी सराहना करता है, अनौपचारिक रूप से हम आज उनके विदाई समारोह को आयोजित कर रहे हैं,
किंतु?
हमारा मन नहीं है कि इन्हें सरदारपुर थाने से विदा किया जाए,
किंतु?
विधि का विधान है,
शासकीय पद पर रहते हुए कार्यकाल को पूर्ण करने की एक निर्धारित समय अवधि होती है,
और आज यह दोनों सम्माननीय पदाधिकारी अपनी उस समय अवधि को पूर्ण कर चुके हैं,
इस नाते हम सरदारपुर पुलिस थाने के पूरे स्टाफ के द्वारा मान सम्मान के साथ दोनों पदाधिकारी को विदाई दे रहे हैं,
दोनों ही पदाधिकारी जब भी इनका मन करे सरदारपुर थाने के द्वार इनके द्वारा पूर्व में दी गई सेवाओं की तरह 24 घंटे हर घटी पल इनके लिए खुले हैं,
यह निःसंकोच कभी भी यहां आ जा सकते हैं,
यह स्वस्थ रहे और अपने आगे का शेष जीवनकाल स्वतंत्र रूप से अपने परिवार के साथ व्यतीत करें ऐसी शुभ मंगल कामनाएं,
हेड कांस्टेबल,
श्री सरदार सिंह डुडवे श्री राजू वसुनिया श्री मोहन
गामड श्री दिनेश बगड़ावत वाहन चालक श्री राजू सिंह पवार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्री रवि पाटीदार ने पुष्पमाला से दोनों सेवानिवृत्त पदाधिकारीयो का अभिनंदन किया, मुख्यालय प्रेस क्लब सरदारपुर से पत्रकार श्री लोकेंद्र बैरागी पत्रकार श्री गोपाल गर्ग एवं अन्य पत्रकार साथियों ने पुष्प माला भेंट कर अभिनंदन किया, सेवानिवृत्ति विदाई समारोह कार्यक्रम में दोनों सेवानिवृत्त पदाधिकारी ने अपने - अपने परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता की, थाना परिसर सरदारपुर से,
सह सम्मान हेरंब गणेश प्रांगण में खुली जीप में दोनों सेवानिवृत्त पदाधिकारीयो को ढोल बाजे और आतिशबाजी के साथ लाया गया,
मंच से दोनों सेवानिवृत्त पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सेवा और संकल्प का सफर बहुत ही सुखद रहा,
इस कर्तव्य पथ पर डटे रहने के लिए हमें हमारी धर्मपत्नियों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया,
राष्ट्रभक्ति और देश सेवा का यह कर्तव्य कर्म पथ साहस निडरता और किसी भी परिस्थिति में अडिग बने रहने के लिए हमें जीवन भर प्रेरित करता रहेगा,
कार्यक्रम का संचालन,
"इंडियन न्यूज़ अड्डा"
जिला धार के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया,
कार्यक्रम के अंत में पधारे सभी अतिथि गणों को रुचिकर भोजन के आमंत्रण के साथ "आभार"
सरदारपुर थाना उप निरीक्षक श्री जगदीश चंद्र निनामा
द्वारा व्यक्त किया गया।


