भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के "मेरा युवा भारत" की इंदौर जिला समिति में सदस्य नियुक्त
युवा मोर्चा नेता आवेश राठौर को मिला महत्वपूर्ण दायित्व
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के "मेरा युवा भारत" की इंदौर जिला समिति में सदस्य नियुक्त
इंदौर। भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय एवं ऊर्जावान नेता आवेश राठौर को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित देशव्यापी महत्वाकांक्षी अभियान "मेरा युवा भारत" (MY Bharat) की इंदौर जिला समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है।
इंदौर जिले में युवाओं के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी, संगठनात्मक क्षमता और निरंतर सामाजिक योगदान को देखते हुए यह मनोनयन किया गया है।
इस उपलब्धि पर—भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा,सनातनी विधायक गोलू शुक्ला, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, इष्टमित्रों, समाजजन एवं युवा साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
आवेश राठौर ने कहा—"इंदौर जिले के युवाओं को कौशल विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण, खेल गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने हेतु ‘मेरा युवा भारत’ एक सशक्त मंच है। मैं इस दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊँगा।"
इस नियुक्ति से इंदौर जिले में युवा कार्यक्रमों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



