मतदाता सूची- विशेष गहन पुनरीक्षण, यूनिटी मार्च को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें
*मतदाता सूची- विशेष गहन पुनरीक्षण, यूनिटी मार्च को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें आज*
*भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश सहप्रभारी सतीश उपाध्याय एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत कार्यकर्ताओं को देंगे मार्गदर्शन*
इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा व कैलाश पिपले ने बताया कि आज 18 नवंबर को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण और यूनिटी मार्च को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न होगी। बैठकों में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद , प्रदेश सहप्रभारी सतीश उपाध्याय एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।
नेताओं ने बताया कि सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय पर यूनिटी मार्च को लेकर संभागीय बैठक प्रारंभ होगी। संभागीय बैठक में इंदौर नगर, इंदौर जिला, धार नगर, धार जिला, झाबुआ, आलीराजपुर के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, इंदौर के जनप्रतिनिधि एवं यूनिटी मार्च प्रदेश संयोजक जीतू जिराती, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
उसके पश्चात सुबह 11 बजे मतदाता सूची- विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक होगी। बैठक में सांसद, विधायक, नगर पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष, एसआईआर के मंडल प्रभारी, बीएलए अपेक्षित रहेंगे।
तत्पश्चात दोपहर 12:15 बजे पार्षदों की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश सहप्रभारी सतीश उपाध्याय एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत मार्गदर्शन देंगे।



