उप डाकघर नवीनीकृत कर 'नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस' (Gen Z Post Office) के रूप में विकसित किया

उप डाकघर  नवीनीकृत कर 'नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस' (Gen Z Post Office) के रूप में विकसित किया

उप डाकघर नवीनीकृत कर 'नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस' (Gen Z Post Office) के रूप में विकसित किया

  इंदौर। भारतीय डाक विभाग द्वारा आमजन और विशेषकर युवा वर्ग को आधुनिक एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल की गई है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के तक्षशिला परिसर, खंडवा रोड स्थित उप डाकघर को पूरी तरह नवीनीकृत कर 'नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस' (Gen Z Post Office) के रूप में विकसित किया गया है।

इस आधुनिक डाकघर का भव्य उद्घाटन श्रीमती प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर क्षेत्र, समारोह के मुख्य अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के कुलपति डॉ. राकेश सिंघई, सुश्री सिध्दयानी पाटनी मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की भूतपूर्व संयुक्त सचिव द्वारा किया गया । शिवांसु कुमार, प्रवर अधीक्षक डाकघर, इंदौर नगर संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 'नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस' की अवधारणा देश की युवा पीड़ी, जो देश के भविष्य के निर्माता है, को डाक सेवाओं से जोड़ने पर आधारित है। इस Gen Z Post Office को युवाओं की पसंद और जरूरतों के अनुसार एक कैफेटेरिया के जैसे आकर्षक लुक दिया गया है। यहाँ डिजिटल सेवाओं के साथ-साथ ऐसे नवाचारों को शामिल किया गया है जो कॉलेज के विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को डाक सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस डाकघर में पानी एवं चाय-कॉफी डिस्पेंसर, कई तरह के गेम्स जैसे लूडो, स्लिंगो, शतरंज आदि खेलने की सुविधा के साथ ही विभिन्न किताबें, पत्रिकाएँ एवं हिंदी एवं अंग्रेजी के न्यूज़ पेपर भी उपलब्ध है।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के टी-20 विश्वकप 2026 का विजेता बनने पर इस क्षण को यादगार बनाने के लिए विशेष आवरण का अनावरण भी किया गया। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारकों को पासबुक का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर क्षेत्र, डॉ. राकेश सिंघई- कुलपति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, सुश्री सिध्दयानी पाटनी-मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की भूतपूर्व संयुक्त सचिव, विष्णु नारायण मिश्रा सहा. कुलसचिव देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इंदौर, प्रज्जवल खरे कुलसचिव देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इंदौर, श्री शिवांसु कुमार-प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर नगर संभाग इंदौर के साथ ही डाक विभाग के अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीमती उर्मिला सैनी के द्वारा किया गया एवं आभार श्रीमती रीता गर्ग उपअधीक्षक डाकघर इंदौर नगर संभाग इंदौर के द्वारा किया गया ।