प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त, शीघ्र दौड़ेगी रेलवे ट्रैक पर लोह पथ गामिनी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव,
प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त शीघ्र ही दौड़ेगी लोह पथ गामिनी.... इंदौर दाहोद ब्रॉड गेज रेलवे परियोजना,
बदलेगी सुदूर आदिवासी, आंचलिक क्षेत्र के लोगों की दिशा और दशा,
इंडियन न्यूज़ अड्डा जिला ब्यूरो डेस्क धार,
जिला ब्यूरो चीफ़ जिला धार धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट : सरदारपुर से चिचोड़िया के मध्य चल रहा कार्य द्रुत गति से, हमारे संवाददाता ने किया विस्तार से संवाद,
इंदौर दाहोद ब्रॉड गेज रेलवे परियोजना,
अमझेरा से सरदारपुर रेलवे प्रोजेक्ट,
माधव इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के साइड इंजीनियर शशिकांत मिश्रा से किया सवाद ,
क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी अधिवक्ता एवं मृदु भजन गायक भूपेंद्र जोशी ने भी किया दौरा,
उन्होंने साइड इंजीनियर शशिकांत मिश्रा से विस्तृत संवाद किया इस दौरान श्री मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में द्रुत गति से चल रहा है रेलवे प्रोजेक्ट का कार्य अभी ट्रैक पर पटरी बिछाने के पूर्व मुर्मीकरण भराव का कार्य प्रगति पर है,
इस कार्य के लिए क्षेत्रीय स्तर से ही पहाड़ियों को खोद कर जेसीबी एवं पोकलेन के माध्यम से डंपरों में मुरम भरकर रेलवे ट्रैक पर बिछाने एवं दबाई का कार्य प्रगति पर है,
बिना किसी अवरोध के यदि इसी तरह कार्य चलता रहा तो कुछ वर्ष के अंतराल में इंदौर से सरदारपुर के मध्य लोह पथ गामिनी दौड़ जाएगी,
क्षेत्र के गरीब आदिवासी एवं अन्य लोगों कि यात्रा होगी सुलभ एवं सस्ती, क्षेत्र में गूंजेगा रेलवे का सायरन,
वर्षों का सपना होगा
पूर्ण,


