शनि जयंती पर सजेगा गजासीन शनि धाम*
*शनि जयंती पर सजेगा गजासीन शनि धाम*
इंदौर। उषा नगर स्थित गजासीन शनिधाम में महामंडलेश्वर डॉ. दादू महाराज के सानिध्य में शनि जयंती महोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा।
आगामी 16 मई को प्रातः 5 बजे से देर रात्रि तक महोत्सव आयोजित होगा। इस अवसर पर धाम को विद्युत साज सज्जा के साथ फूलों से सजाया जाएगा साथ ही प्रभु शनिदेव का विशेष पुष्प श्रृंगार व 56 भोग भी लगाया जाएगा।
डॉ. दादू महाराज ने बताया कि 16 मई को शनिवार होने से यह दिन और भी महत्वपूर्ण दिन हो जाता हैं क्योंकि शनिवार शनिदेव का विशेषवार है।
सर्वप्रथम प्रातः 5 बजे शनिदेव का विभिन्न तेल से पवित्र नदियों के जल से शनि महामंत्र के उच्चारणों के साथ अभिषेक किया जाएगा।
प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक पंच कुण्डी यज्ञ प्रारंभ होगा जिसमें 108 नामो से आहुतियां दी जाएगी। विशेष तौर पर शनि की प्रिय सामग्री से हवन होगा। हवन सामग्री जिसमें इमरती, उड़द दाल भजिए, कमल गट्टा, नीले पुष्प, बादाम, पंच मेवा, शमी लकड़ी पत्ती, भैंसा गुगल, कपूर, गो घृत, काला तिल, जलेबी, सरसों तेल आदि महत्वपूर्ण सामग्री से किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे ढोल नगाड़े व जयकारों के साथ प्रभु शनिदेव की जन्म आरती की जाएगी।
संध्या 6 बजे से सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ किया जाएगा। इसके पूर्व संस्थान द्वारा सामूहिक
108, फिर 1100, फिर 2100 भक्तों द्वारा पाठ किया जा चुका हैं,अब.2100 पार का .लक्ष्य रहेगा .।
सुन्दरकाण्ड में संध्या 5:30 बजे आगमन, संकल्प, पवित्रीकरण, स्थान ग्रहण होगा,
संध्या 5:50 से शंखनाद, दीप प्रज्वलन, सुन्दरकाण्ड प्रारंभ,
संध्या 7:30 बजे पाठ पूर्ण,होगा
वही रात्रि 8:30 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण श्रद्धालुओं को किया जाएगा।
रात्रि 9 से 11 बजे तक प्रसिद्ध लोकगायक श्री अरुण गोयल द्वारा सुमधुर भजनों व गीतों की प्रस्तुति होगी।


