*इंदौर डाक परिक्षेत्र के 17 जिलो मे विशेष आधार केंप का आयोजन किया गया |*
इंदौर डाक परिक्षेत्र के 8 संभाग के अंतर्गत 17 जिलो मे कुल 142 आधार केन्द्रो पर आधार केम्प का आयोजन किया गया | जिसके अंतर्गत 134 आधार मशीनों द्वारा सुबह 08.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक आधार बनाने तथा सुधार का कार्य किया जा रहा है | इस विशेष आधार केंप मे शाम 04.00 बजे तक कुल 4538 आधार बनाए एवं सुधारे(अपडेट) गये | अभी भी आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन का कार्य जारी है | इंदौर डाक परिक्षेत्र मे इसी प्रकार से डाक विभाग की सेवाओ के लिए एवं आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन के लिए विशेष केंप आगे भी आयोजित किए जाएँगे | इसके साथ- साथ डाक विभाग के सभी आधार केंद्र नियमित रूप से प्रतिदिन आधार संबंधी सेवाएँ प्रदान करते रहेंगे | आमजन से अनुरोध है कि वे इसका अधिक से अधिक लाभ लेकर आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सुविधा एवं डाक विभाग की अन्य सेवाएँ प्राप्त कर सकते है |