डाक फ्रेंचाइजी हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित
डाक फ्रेंचाइजी हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित
इंदौर। भारतीय डाक विभाग द्वारा आमजन तक डाक सेवाओं की पहुंच को अधिक सुगम, प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से डाक फ्रेंचाइजी योजना संचालित की जा रही है। इसी क्रम में इंदौर डाक मंडल के अंतर्गत स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवाओं के विस्तार के लिए इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से डाक फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रवर अधीक्षक डाकघर, इंदौर नगर संभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदकों के पास उपयुक्त कार्यस्थल, कंप्यूटर संचालन का मूलभूत ज्ञान तथा ग्राहकों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने की क्षमता होना आवश्यक है। चयनित फ्रेंचाइजी को विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप सेवाएं संचालित करनी होंगी।
डाक विभाग ने इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से 25 जून 2026 तक आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र निकटतम प्रधान डाकघर, उपडाकघर अथवा प्रवर अधीक्षक डाकघर, इंदौर मंडल कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
डाक फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने इच्छुक आवेदकों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।
----×--


