ज्ञान, तकनीक और नेटवर्किंग से बदलेगा प्रॉपर्टी बाज़ार

ज्ञान, तकनीक और नेटवर्किंग से बदलेगा प्रॉपर्टी बाज़ार

ज्ञान, तकनीक और नेटवर्किंग से बदलेगा प्रॉपर्टी बाज़ार

*RARE Academy की संगोष्ठी में 300 रीयलटर्स हुए शामिल*

भोपाल। रियल एस्टेट क्षेत्र को नई ऊर्जा और प्रोफेशनल दिशा देने के उद्देश्य से RARE Academy के तत्वावधान में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन होटल मेपल ट्री, होशंगाबाद रोड, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इंदौर में पहली कड़ी की जबरदस्त सफलता के बाद यह श्रृंखला की दूसरी कड़ी भोपाल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में रेयर के फाउंडर जिनेश्वर जैन, विनय यादव एवं को फाउंडर सतीश शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में यह आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। भारी संख्या में उपस्थित रीयलटर्स ने इसे अभूतपूर्व सफलता दिलाई।

*नवयुवा और महिला रीयलटर्स पर फोकस*  

इस संगोष्ठी का मुख्य फोकस नवयुवा रियल एस्टेट एजेंट्स और महिलाओं को प्रॉपर्टी व्यवसाय में आगे लाना था। पैनल डिस्कशन में यह स्पष्ट हुआ कि आज के डिजिटल युग में RERA ज्ञान, सोशल मीडिया मार्केटिंग और सही नेटवर्किंग के बिना टिकना मुश्किल है

*सत्र की मुख्य बातें:*  . *रेरा एवं लीगल* जानकारी के अन्तर्गत टाइटल सर्च, कार्पेट एरिया,सुपर बिल्टअप, सेल एग्रीमेंट की कॉमन गलतियाँ और समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया गया।*डिजिटल मार्केटिंग* फेस बुक/व्हाट्सएप/इंस्टा से क्वालिटी लीड जनरेट करना   *सेल्स मास्टरी*: क्लाइंट के मुख्य डर और ऑब्जेक्शन हैंडलिंग की प्रो टेक्निक   *महिला शक्ति*: महिला रीयलटर्स ने "घर से बिजनेस तक" का अपना अनुभव शेयर किया

*RARE का विजन*  इस अवसर पर रेयर के संस्थापक जिनेश्वर जैन एवं विनय यादव ने कहा, _"भोपाल का रियल एस्टेट अब 'दलाल मॉडल' से निकलकर 'Consultant मॉडल' की ओर बढ़ रहा है। RARE का मकसद हर Agent को ज्ञान, तकनीक और Ethics देना है ताकि Buyer, Builder और Bank तीनों का भरोसा जीता जा सके। रियल एस्टेट प्रॉपर्टी बेचने का नाम नहीं, भरोसा और सपने बनाने का नाम है।"_

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित 300 रीयलटर्स को रेयर मार्गदर्शन और नेटवर्किंग हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

*अगला कदम: प्रोफेशनल कोर्स*  संगोष्ठी की सफलता के बाद RARE Academy ने "Certified Real Estate Consultant" कोर्स लॉन्च करने की घोषणा की। अगला बैच 1 जुलाई 2026, से शिवनेरी हाइट्स, 3rd Floor, Opp. Hotel Marriott, विजय नगर, इंदौर में शुरू होगा। कोर्स में RERA से Deal Closure तक की पूरी हैंड-होल्डिंग ट्रेनिंग दी जाएगी।

भोपाल रियलटर्स समिट में भोपाल के बिल्डर,कॉलोनाइजर्स, वरिष्ठ रियल्टर्स,ओर अनेक गणमान्य उपस्थित हुए।