अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 19 जून को
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 19 जून को
इंदौर । साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में 19 जून शुक्रवार को सायं सात बजे विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है . प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर होने जा रहे इस विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के सूत्रधार अंतरराष्ट्रीय कवि प्रोफेसर राजीव शर्मा इंदौर रहेंगे. वरिष्ठ हास्य व्यंग्य कवि दिनेश दिग्गज उज्जैन, विख्यात कवयित्री डॉ भुवन मोहिनी गीत ग़ज़लकारा, ओज एवं हास्य के कवि हरीश हंगामा प्रतापगढ़ राजस्थान सहित अन्य कविगण अपना काव्य पाठ करेंगे. वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन इंडिया की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि कवि सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे कलाम के साथ डी आर डी ओ में सेवा देने वाले बुजुर्ग पुरुषोत्तम वाघमारे, कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक राजेंद्र यादव की धर्मपत्नी प्रतिभा यादव व शहीद की बेटी मेधा यादव खरगोन , समाजसेवी माला ठाकुर, समाजसेवी गोपाल शर्मा धार सहित अन्य प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।


