केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष*

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया

 पंचकुइयां श्रीराम मंदिर में शिव जी का जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान चलाया, देव दर्शन और गौ सेवा कर लिया संतों का आशिर्वाद* 

*मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, राजो मालवीय आदि की उपस्थिति में किया पूजन 

इंदौर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के अंतर्गत आज 15 जून को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने पंचकुइयां श्री राम मंदिर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, राजो मालवीय के साथ शिवाजी का पंचामृत अभिषेक व पूजा अर्चना कर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। मंदिर प्रांगण में स्थित गौ शाला में गौ सेवा और पूजा अर्चना कर 1008 रामगोपालदास महाराज का आशिर्वाद लिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के अंतर्गत भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के तहत श्रीमती अन्नपूर्णा देवी यादव आज सुबह पंचकुइयां श्रीराम मंदिर पहुंची। उन्होंने श्रीराम मंदिर में साधु संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक व पूजा अर्चना कर पंचकुइयां आश्रम के पीठाधीश्वर श्री श्री रामगोपालदास महाराज का आशिर्वाद लिया। इसके पश्चात स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत उन्होंने मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। तत्पश्चात उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत त्रिवेणी बरगद्, नीम और पीपल के पौधों का रोपण किया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में स्थित गौशाला में उन्होंने गौ सेवा की। 

*भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण केसरी का अभिनंदन किया*

विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यसभा सांसद व जनसंघ नारायण केसरी के निवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन कर आशिर्वाद लिया, श्री केसरी ने जनसंघ और भाजपा के प्रारंभिक दौर कुछ रोचक किस्से बताएं।

*सेल्फी विद विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत लक्ष्मी बाई नगर रेल्वे स्टेशन पर सेल्फी ली*

सेल्फी विद विकास तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री श्रीमती यादव, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला, संध्या यादव के साथ लक्ष्मी बाई नगर रेल्वे स्टेशन पहुंची। उन्होंने अमृत भारत योजना अंतर्गत स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय रहवासियों के साथ स्टेशन के विकास कार्यो की सेल्फी ली। 

*पूर्वोत्तर समाजजनों से मोदी सरकार के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर चर्चा*

केंद्रीय श्रीमती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने विधायक रमेश मेंदोला स्कीम नंबर 114 में पूर्वोत्तर साँस्कृतिक संस्थान, मप्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्वोत्तर समाज के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए एतिहासिक विकास कार्यों, उपलब्धियों, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं आधारभूत संरचनागत विकास पर विस्तृत चर्चा की 

इस अवसर पर दिव्या गुप्ता, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राजेश चौहान, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, हरप्रीत सिंह बक्शी, राकेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह केसरी, भारत पारख, स्वाति काशीद, पार्षद संध्या यादव, मुद्रा शास्त्री, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, दीपक बागवान, सतीश शर्मा, श्रेष्ठा जोशी, सावन वर्मा, सतीश बैरागी, गगन यादव, मलखान सिंह, श्रीकांत दुबे, संजय चौधरी, जगदीश ठाकुर सहित मंडल अध्यक्ष एवं अभियान टोली सदस्य उपस्थित थे।