प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विश्व का प्रमुख स्टार्टअप एवं इनोवेशन हब बनकर उभर रहा है
फ्रांस के नीस शहर में आयोजित होने वाले ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम से पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक निवेशकों एवं प्रमुख वेंचर कैपिटलिस्ट्स से मुलाकात कर भारत के नवाचार एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विश्व का प्रमुख स्टार्टअप एवं इनोवेशन हब बनकर उभर रहा है। नवाचार, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं निवेश के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान कर रही है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम भारत-फ्रांस सहयोग को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ युवा उद्यमियों एवं नवाचारकर्ताओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
यह भारत की बढ़ती वैश्विक साख, आर्थिक शक्ति एवं नवाचार आधारित विकास मॉडल का सशक्त प्रमाण बनेगा


