प्रेस क्लब में शुरू हुआ गिटार प्रशिक्षण शिविर बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंचे पद्मश्री असलम साबरी बोले संगीत सीखने वालों को हरसंभव मदद करेंगे
प्रेस क्लब में शुरू हुआ गिटार प्रशिक्षण शिविर बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंचे पद्मश्री असलम साबरी बोले संगीत सीखने वालों को हरसंभव मदद करेंगे
इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब द्वारा नि:शुल्क गिटार प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस मौके पर देश के ख्यात कब्बाल एवं सूफी गायक पद्मश्री असलम साबरी विशेष रूप से मौजूद थे। बच्चों की गिटार क्लास में शामिल होकर श्री साबरी प्रसन्नता से भर गए। उन्होंने कहा कि मीडिया बिरादरी के बच्चों को संगीत की तालीम दिलाना बहुत नेक कार्य है। यह काम वे स्वयं भी करते हैं, जिसका कोई शुल्क नहीं लेते हैं। भविष्य में यह बच्चे कुछ सीखना चाहते हैं तो मुझे खुशी होगी। श्री साबरी ने गिटार प्रशिक्षक कपिल पुरोहित से काफी देर चर्चा की और संगीत की बारीरियों पर बात करते हुए कुछ नज्में भी सुनाई। शिविर में श्री पुरोहित ने भी अपने खास अंदाज में स्वर लहरियां बिखेरी, जिसे श्री साबरी ने भी खूब सराहा। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले, अभिषेक रघुवंशी, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य दिलीप राजपाल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अर्पण जैन, अनिल त्यागी, रोहित तिवारी, मोहम्मद अफजल, खुशबू यादव सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे।


