दशहरा मैदान पर खड़ा हो गया 111 फीट ऊँचा रावण का पुतला*

दशहरा मैदान पर खड़ा हो गया 111 फीट ऊँचा रावण का पुतला*

*दशहरा मैदान पर खड़ा हो गया 111 फीट ऊँचा रावण का पुतला*

 *250 फीट लम्बी बन रही है लंका*
 
 *दशहरा महोत्सव समिति का वार्षिक आयोजन 2 अक्टू. की शाम को*

*इंदौर*। दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊँचा रावण का पुतला खड़ा हो गया है। अब यहाँ 250 फीट लंबी लंका का निर्माण हो रहा है। दोनों का दहन 2 अक्टूम्बर विजयादशमी की शाम को होगा। 
यह जानकारी देते हुए दशहरा  महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया और अध्यक्ष पिंटू जोशी ने बताया कि रावण के पुतले का निर्माण कर उसे दशहरा मैदान पर खड़ा कर दिया गया है। इसे लालू लाहोरिया, मनोज आर्या  प्रवीण हरगाँवकर और मनोज तोमर की टीम ने बनाया है। शुरू में इसका निर्माण रामबाग स्थित गणेश कॉलोनी में किया गया था। अब यह  दशहरा मैदान पर खड़ा है। सलवाडिया ने बताया कि रावण दहन के पूर्व प्रताप चौराहा से दशहरा मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकलेगी जिसमे राम और हनुमान के वेश मे युवा शामिल होगी। रावण दहन से पहले राम रावण युध् होगा,उसके बाद आतिशबाजी होती है। खेमा इंडस्ट्रीज बीते 50 वर्षो से नि शुल्क आतिशबाजी करती आ रही है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते है। सलवाडिया ने बताया कि दशहरा महोत्सव समिति बीते 50 वर्षो से हर वर्ष विजयादशमी पर रावण के पुतले का दहन करती आ रही है। इंदौर की यह सबसे पुरानी रावण दहन समिति है ।इस समिति में पूर्व पार्षद सुरेश मिंडा, नारायणसिंह यादव, प्रह्लाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी और जितेंद्र रावरिया भी शामिल है।