इंदौर में अल्फा स्टार स्पेलिंग बी की नेशनल लेवल प्रतियोगिता में छात्रा मनन्या आहिरे ने बनाई नेशनल फाइनल में जगह

इंदौर में अल्फा स्टार स्पेलिंग बी की नेशनल लेवल प्रतियोगिता में छात्रा मनन्या आहिरे ने बनाई नेशनल फाइनल में जगह

*इंदौर में अल्फा स्टार स्पेलिंग बी की नेशनल लेवल प्रतियोगिता में छात्रा मनन्या आहिरे ने बनाई नेशनल फाइनल में जगह*

*इंदौर* | इंदौर में आयोजित अल्फा स्टार स्पेलिंग बी की नेशनल लेवल प्रतियोगिता इस वर्ष बड़े उत्साह और प्रतिस्पर्धा के साथ आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 40 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अंग्रेज़ी भाषा की समझ और उच्चारण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सेंट अर्नोल्ड कोएड स्कूल, पालदा की छात्रा मनन्या आहिरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल फाइनल में अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मनन्या की सफलता का श्रेय उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और नियमित अभ्यास को जाता है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अल्फा स्टार स्पेलिंग बी के नेशनल बी कोऑर्डिनेटर निखिल थॉमस ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का नेशनल फाइनल भी इंदौर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे।