हनुमान जयंती पर दो दिवसीय आयोजन*

हनुमान जयंती पर दो दिवसीय आयोजन*

*हनुमान जयंती पर दो दिवसीय आयोजन*

इंदौर श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एयरोडम रोड पर परम पूजनीय रामानुज स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज की पावन प्रेरणा से दिनांक 1 अप्रैल से दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है ।

मंदिर समिति एवं सालासर बालाजी सरकार मंडल के हरिकिशन साबू भोपू जी , मनोहर सोनी एवं प्रदीप साबू ने बताया कि अनुराग तिवारी संजय चौहान की टीम द्वारा दिनांक 1 अप्रैल को रात्रि 8:00 बजे एक शाम भक्तों के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राम भक्त हनुमान पर आधारित भजनों का आयोजन होगा वहीं प्रातः काल भगवान श्री बालाजी की श्रृंगार आरती होगी। प्रदेश श्री वेंकटेश बालाजी सरकार के दिव्य दरबार में 2 अप्रैल को सामूहिक 108 सुंदरकांड शाम 5:00 से होगा तत्पश्चात भगवान वेंकटेश बालाजी की आरती एवं हनुमान जी की आरती के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन होगा।