श्री वासुदेव चन्द्रवंशी यादव समाज और श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा 6 जून को प्रतिभाओं और मातृशक्तियों का होगा नागरिक

श्री वासुदेव चन्द्रवंशी यादव समाज और श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा 6 जून को प्रतिभाओं और मातृशक्तियों का होगा नागरिक

श्री वासुदेव चन्द्रवंशी यादव समाज और श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा 6 जून को प्रतिभाओं और मातृशक्तियों का होगा नागरिक अभिनंदन चंद्रवंशी यादव महिला गौरव अवार्ड से अलंकृत होंगी

पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल होंगे मुख्य अतिथि

इंदौर। श्री वासुदेव चन्द्रवंशी यादव समाज संघ के तत्वावधान में आगामी 6 जून को सुबह 10 बजे से रीगल चौराहा स्थित इंडियन कॉफी हाउस में एक भव्य सम्मान समारोह और नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री वासुदेव चन्द्रवंशी यादव समाज संघ के अध्यक्ष मदन परमालिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य आयोजन गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम करेंगे एवं विशिष्ठ अतिथि महामण्डलेश्वर श्री दादु महाराज होगें

वंचित वर्ग की सेवा और सामूहिक विवाह की पहल को सम्मान इस वर्ष समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट और अतुलनीय योगदान देने वाली मातृशक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जा रहा है। यादव समाज गुंज महिला मण्डल कोटा के माध्यम से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के जीवन मैं अमृत घोलने तथा समाज के सहयोग से कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह संपन्न कराने जैसी सराहनीय पहल के लिए संस्थान की संचालिका को चंद्रवंशी यादव महिला गौरव सम्मान समाज गौरव अवार्ड से अलंकृत किया जाएगा। समाज के कल्याण और उत्थान के लिए किए जा रहे उनके इस श्टीम वर्कश की सराहना करते हुए समाज संघ खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

कोटा से आए जोड़ों के सामूहिक विवाह पर मातृशक्तियों का बहुमान...

 मातृशक्तियों का भी विशेष रूप से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा, जिन्होंने कोटा से विशेष रूप से पधारे जोड़ों का संपूर्ण रूप से निःशुल्क सामूहिक विवाह संपन्न करवाकर समाज का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इस पुनीत कार्य में गीता रामेश्वरम ट्रस्ट की भूमिका भी बेहद सराहनीय रही है। इसी क्रम में, समाज हित और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली क्षेत्र की प्रतिष्ठित मातृशक्तियों को भी इस भव्य मंच से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसमें ज्योति यादव, मोहिनी यादव, शशि सिंह, कमलेश यादव, अनुपम यादव, रश्मि सिंह, कमलेश कुमारी, सुनीता वर्मा को

उनकी उल्लेखनीय सहभागिता और समाज सेवा के लिए नागरिक अभिनंदन कर सम्मानित किया जाएगा। 75: से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राएं होंगे पुरस्कृत

मातृशक्तियों के साथ-साथ यह कार्यक्रम समाज की युवा पीढ़ी और भविष्य को भी समर्पित रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के ऐसे होनहार लड़के-लड़‌कियों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने परीक्षाओं में 75: या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। समाज संघ का मानना है कि इन बच्चों को प्रोत्साहित करने से समाज में शिक्षा का स्तर और मजबूत होगा। मदन परमालिया ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने समाज के प्रबुद्ध जनों से मंगलवार को आयोजित बैठक में इस समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है, ताकि सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं और मातृशक्तियों का उत्साहवर्धन किया जा सके।