समाज में नैतिक मूल्यों की प्राण प्रतिष्ठा संत ही करते हैं  - मलूक पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य

इंदौर। संत और तपस्वी महापुरुष जीवनभर अपनी साधना और तपस्या के बाद जो अनुभूति करते हैं, उसका उपयोग वे भक्तों और समाज की भलाई में करते हैं। संत समाज का मार्गदर्शन कर लोकहित में धर्म के माध्यम से समाज में नौतिक मूल्यों की प्राण प्रतिष्ठा करने के माध्यम बनते हैं। 
     रामद्वारा ट्रस्ट की ओर से लक्ष्मी कुमार मुछाल एवं रामसहाय विजयवर्गीय ने जगद्गुरु को रामद्वारा ट्रस्ट की गतिविधियों और रामद्वारा से जुड़े संतों के त्याग एवं जीवन साधना का विवरण दिया।
  अगवानी संत सुखराम महाराज बाड़मेर एवं दिव्येशराम धलपट वालों ने की। रामद्वारा भक्त मंडल की ओर से देवेन्द्र कुमार मुछाल, राजेंद्र असावा, वासुदेव सोलंकी, सुनेर सिंह ठाकुर, भूरा पहलवान, हेमन्त काकानी एवं घनश्याम पोरवाल ने जगद्गुरु का गरिमापूर्ण स्वागत किया।