महाविजय पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्टाफ और सहयोगी दल को हृदय से बधाई

महाविजय पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्टाफ और सहयोगी दल को हृदय से बधाई

क्रिकेट में भारत का 'वैभव' मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

भोपाल/ इंदौर । अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच में भारतीय युवा टीम ने इंग्लैंड को पराजित कर इतिहास के पन्नों पर अपनी अमिट छाप अंकित कर दी है। 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैदान पर हमारे खिलाड़ियों ने जिस संयम, साहस और अद्वितीय खेल कौशल का प्रदर्शन किया, उसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। वैभव सूर्यवंशी की अद्भुत पारी उनकी प्रतिभा का जीवंत चित्र बनकर उभरी है। 

इस महाविजय पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को हृदय से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं।