श्री श्रीविद्याधाम के 31वें प्रकाशोत्सव पर 3100 दीपों से किया गया मनोहारी श्रृंगार
श्री श्रीविद्याधाम के 31वें प्रकाशोत्सव पर 3100 दीपों से किया गया मनोहारी श्रृंगार
महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जगमगाए हजारों दीपक
इंदौर। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम आश्रम के 31वें प्रकाशोत्सव का समापन महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के पावन सानिध्य में आज विद्वानों द्वारा मां ललिता महात्रिपुर सुंदरी भगवती को 56 भोग समर्पण एवं दीपोत्सव के साथ हुआ।
आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा, राजेन्द्र महाजन ने बताया कि इस अवसर पर मंगलवार शाम को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य पं. राजेश शर्मा एवं अन्य 31 विद्वानों की मौजदगी में समूचे परिसर को 3100 दीपों से श्रृंगारित किया, जिसकी आभा आज सुबह तक दमकती रही। माँ पराम्बा के गर्भगृह सहित आश्रम स्थित सभी देवालयों में आज भी आकर्षक दीपोत्सव मनाया गया। इस मनोहारी छटा के दर्शन के लिए मंदिर पर भक्तों का सैलाब देर रात से लेकर आज आज दिनभर बना रहा। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।



