सांसद लालवानी ने किया सर्व सुविधायुक्त भारत लैब की इंदौर यूनिट का शुभारंभ
सांसद लालवानी ने किया सर्व सुविधायुक्त भारत लैब की इंदौर यूनिट का शुभारंभ
इंदौर। शहर के आम लोगों को रियायती मूल्य पर सभी तरह की मेडिकल एवं पैथालोजी जांचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य एवं एसडीएम अजीत श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर रिंकेश कुमार वैश्य तथा प्रख्यात समाजसेवी एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के चेयर पर्सन विनोद अग्रवाल के विशेष आतिथ्य में रविवार को भारत लैब नेटवर्क की इंदौर इकाई का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत भारत लैब के चेयरमैन महेश बाबू शर्मा एवं सीईओ पुनीत दुबे ने किया। भारत लैब की एचआर हेड सुश्री विधि राय ने स्वागत भाषण दिया। एओएम प्रदीप एवं मध्यप्रदेश के सेल्स हेड नरेन्द्र टूटेजा, विकास जैन, वैभव साठे, सुश्री अंजू एवं सुश्री तनीषा ने भी लैब के बारे में जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ भारत के संकल्प के अनुरूप इंदौर के लिए यह एक अच्छी सौगात होगी। यह नई लैब रसोमा चौराहा स्थित शगुन आर्केड, पहली मंजिल, अपना स्वीट्स वाले भवन पर प्रारंभ हुई है। इस अवसर पर चिकित्सा जगत से जुड़े अनेक चिकित्सक एवं सेवा भावी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थति थे। नई लैब पर मरीजों के लिए सभी तरह की जांचें अत्याधुनिक मशीनों की मदद से रियायती मूल्य पर होगी।



