इंदौर मीडिया सीरीज सीजन 15 की हुई शुरुआत
आज हुए मैचों की विजेता टीम ने क्वाटर फाइनल में किया प्रवेश
इन्दौर। मीडिया सीरीज सीजन 15 के चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की आज विधिवत शुरुआत हुई। इसमें आठ टीमों का आमना-सामना हुआ। जिसमें 4 टीमों ने क्वार्टर फायनल प्रवेश किया। टूर्नामेंट में कई गणमान्य अतिथियों के साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार साथी खण्डवा रोड़ स्थित तक्षशिला परिसर ग्राउंड में पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट के आयोजक एवं इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि पहले दिन डीबी डिजीटल एवं इन्दौर प्रेस क्लब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें इंदौर प्रेस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए, विपक्षी टीम डीबी डिजिटल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला इन्दौर समाचार एवं डिजियाना न्यूज की टीम के बीच हुआ जिसमें डिजियाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 का बड़ा स्कोर बनाया, जिसके जवाब में इन्दौर समाचार टीम मात्र 45 रन बनाकर आउट हो गया। डिजियाना ने बड़े अंतर से मुकाबले में जीत दर्ज की। तीसरा मैच दस्तक एवं रीगल-ए के बीच हुआ, रीगल- ए 104 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए दस्तक की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दिन का चौथा मुकाबला पीपुल्स समाचार एवं प्रभात किरण के बीच हुआ जिसमें प्रभात किरण में जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, महामंडलेश्वर दादू महाराज, क्राइम डीसीपी राजेश त्रिपाठी, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया, पार्षद योगेश गेंदर, भाजपा नेता लक्की अवस्थी ने बतौर अतिथि शामिल हुए। मंत्री श्री सिलावट, डीसीपी श्री त्रिपाठी एवं राजेश दंडोतिया ने भी मैदान में अपने हाथ आजमाए।
टूर्नामेंट का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रेस क्लब के महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, मनीष मक्खर, प्रमोद दीक्षित, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट, महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी, हरीश फतेहचंदानी, अतुल गौतम, मुकेश मंगल, राजीव उपाध्याय, शैलेष पाठक, डॉ. अर्पण जैन, संदीप जैन, मार्टिन पिंटो, लक्ष्मीकांत पंडित, राजेंद्र कोपरगांवकर, अभिषेक मिश्रा, राहुल वावीकर, प्रवीण बरनाले, अभिषेक रघुवंशी, नवीन मौर्य, शैलेन्द्र श्रीमाल, सुधीर वर्मा, लोकेश कश्यप, आशीष जादौन, आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या मीडिया के साथी उपस्थित थे। टूर्नामेंट में शामिल टीम के सभी खिलाडिय़ों को आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए गए।