IGT 11 में माडा स्क्वाड का धमाका, फाइनल की दौड़ में बढ़ा रोमांच*
*IGT 11 में माडा स्क्वाड का धमाका, फाइनल की दौड़ में बढ़ा रोमांच*
मुंबई- इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न 11 अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर है। इस सीज़न ने शुरुआत से ही दर्शकों को टैलेंट, क्रिएटिविटी और हौसले से भरपूर परफॉर्मेंस दी हैं। देशभर से आए बेहतरीन कंटेस्टेंट्स ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और अब सेमी-फाइनल में टॉप टैलेंट्स आमने-सामने हैं, जहाँ हर एक्ट निर्णायक साबित होने वाला है। इस सीज़न ने प्रतियोगिता को नई ऊँचाइयों पर ले जाकर दर्शकों के लिए मनोरंजन और उत्साह का स्तर बहुत बढ़ा दिया है।
अब मुकाबला अपने सबसे दिलचस्प पड़ाव सेमी-फाइनल में है। यहाँ टॉप टैलेंट्स आमने-सामने हैं और हर परफॉर्मेंस निर्णायक साबित होने वाली है।इसी कड़ी में नवी मुंबई की माडा स्क्वाड ने अपनी बेहद सच्ची और दमदार परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके प्रदर्शन के बाद सेमी-फाइनल की लड़ाई और भी रोमांचक हो गई, और बाकी कंटेस्टेंट्स में भी थोड़ी चिंता का माहौल देखने को मिला। जजेस की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक थीं—आनु मलिक, शान और गेस्ट जजेस ने टीम की एनर्जी, तालमेल और क्रिएटिविटी की खुलकर तारीफ की।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या माडा स्क्वाड फाइनल की रेस में अपनी जगह बना पाएगी? इसका जवाब जानने के लिए दर्शकों को शो देखना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए।
इस हाई-वोल्टेज टैलेंट जंग और रोमांचक सेमी-फाइनल का मज़ा लें।
इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न 11’ हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी पल पर, बनिए इस अद्भुत टैलेंट सफर का हिस्सा।



