पेरिस के विश्वविद्यालय द्वारा सदगुरु अण्णा महाराज को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर नागरिक सम्मान इंदौर
पेरिस के विश्वविद्यालय द्वारा सदगुरु अण्णा महाराज
को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर नागरिक सम्मान
इंदौर, । पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान पर श्री गजानन महाराज का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह के सत्र में 111 भक्तों ने गजानन महाराज के विजय ग्रन्थ का पारायण किया वहीं दोपहर में थीम्स विश्वविद्यालय पेरिस द्वारा सदगुरु अण्णा महाराज को समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के साथ शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएँ देने तथा विधवा महिलाओं को कल्याणी नाम से प्रतिष्ठा दिलवाने के उपलक्ष्य में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करने पर उनके शिष्यों और भक्तों द्वारा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के मुख्य आतिथ्य में नागरिक सम्मान किया गया।
विधायक मालिनी गौड़, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भारत शर्मा, अभिभाषक तनुज दीक्षित, अखंड धाम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरुप, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास, संत राजानंद महाराज, मप्र ज्योतिष एवं विद्वत परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक, महामंडलेश्वर योगेन्द्र बाबा, अखंड धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरि अग्रवाल, डॉ. प्रशांत खरे, पार्षद योगेन्द्र गेंदर, पार्षद सुरेश टाकलकर, प्रशांत बडवे सहित अनेक गणमान्य नागरिक और सत्य साईं सेवा समिति के एसके बोचरे एवं डॉ. माधवी पटेल ने भी सद्गुरु अनन्ना महाराज का सम्मान किया। सभी अतिथियों ने अन्ना महाराज को मिले सम्मान को सम्पूर्ण शहर के लिए गौरव का विषय बताया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।



