अधिवक्ताओं की 32 टीमों के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 7-8 फरवरी को
अधिवक्ताओं की 32 टीमों के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 7-8 फरवरी को
स्व. रामेश्वर पटेल की स्मृति में द्वितीय वर्ष का आयोजन
इंदौर। श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री रामेश्वर पटेल जी (पूर्व मंत्री) की स्मृति में अधिवक्ताओं की 32 टीमों के साथ दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट वर्ष-2026 (द्वितीय वर्ष) का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 07 एवं 08 फरवरी 2026 (शनिवार व रविवार) को आयोजित होगी।
जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल एवं प्रवक्ता मदन परमालिया ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन आर-9, क्रिकेट ग्राउंड, ग्राम अम्बोलिया, विद्यासागर स्कूल के आगे, इंदौर में किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना एवं आपसी सौहार्द को मजबूत करना है।
इस प्रतियोगिता के आयोजक श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट हैं। आयोजन में अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल एवं जय हार्डिय़ा (को-चेयरमैन), म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद की विशेष भूमिका रहेगी। वहीं टूर्नामेंट के संयोजक संतोष यादव (एडवोकेट) एवं दीपक पटेल (एडवोकेट) हैं।
सहसंयोजक व विशेष सहयोगी- सहसंयोजक के रूप में साजिद खान, विजय व्यास, दिनेश मालवीय, सौरभ हाडिय़ा, सौरभ वर्मा, संजय हाडिय़ा एवं विकास यादव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विशेष सहयोगियों में जितेंद्र निम (काका), डॉ. दौलत पटेल, दिनेश कुशवाह, अरुणराज वर्मा, नेहा गेहला, विकास यादव (छोटे), पुनीत वर्मा (लारा), कुलदीप पाटीदार एवं सिद्धांत सिकरवार शामिल हैं।
व्यवस्था एवं मार्गदर्शन आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएं श्री राजेश आसीवाल, श्री लव हाडिय़ा द्वारा की जा रही हैं, जबकि आयोजन श्री मुकेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में अधिवक्ता खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल प्रेमियों और अधिवक्ता समाज में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।



