उत्कृष्ट समाधि धारक गणाचार्य  विराग सागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर विशेष आवरण का अनावरण 

उत्कृष्ट समाधि धारक गणाचार्य  विराग सागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर विशेष आवरण का अनावरण 
उत्कृष्ट समाधि धारक गणाचार्य  विराग सागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर विशेष आवरण का अनावरण  
इंदौर।डाक विभाग समाज एवं देशहित के लिये विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महापुरुषों के योगदान को देश विदेश तक प्रचारित करने एवं उनके विचारों को संरक्षित रखने हेतु फिलेटलिक ब्यूरो के माध्यम से विशेष आवरण जारी करता रहा है |
  फिलेटलिक ब्यूरो इंदौर जीपीओ में उत्कृष्ट समाधि धारक गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर को अविस्मरणीय बनाने हेतु विशेष आवरण के अनावरण समारोह का आयोजन श्री शिवान्सु कुमार प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर नगर संभाग के मुख्य आतिथ्य एवं श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक द्वितीय, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ | 
 विशेष आवरण सम्पूर्ण देश के फिलेटलिक ब्यूरो में उपलब्ध रहेगा इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में जैन मुनियों के समाज में योगदान का उल्लेख किया एवं गणाचार्य श्री विराग सागर के द्वारा बताये गए सुविचारों को अपने जीवन में सम्मिलित करने हेतु अनुरोध किया गया | विशेष अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जैन मुनि समाज में अनुशासित, संगठित एवं अहिंसक जीवन हेतु प्रेरित करते रहे है आज डाक विभाग गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज को विशेष आवरण के माध्यम से नमोस्तु प्रेषित करते हुए गौरान्वित महसूस करता है | 
कार्यक्रम में वरिष्ठ फिलेटलिस्ट जैन समाज के सदस्य एवं डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे | आभार जयंत कुमार डोसी द्वारा व्यक्त किया गया |