मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पी एम ई बस सेवा वंदन कार्यक्रम
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड इंदौर
इंदौर। *मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पी एम ई बस सेवा वंदन कार्यक्रम*
*यात्रियों हेतु अत्याधुनिक बसों का संचालन*
*दो दशक बाद संगठित सार्वजनिक परिवहन प्रणाली*
इंदौर।माँ अहिल्या की नगरी इंदौर में आज अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) परिसर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पी.एम.ई बस सेवा योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, . विधायकगण मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़ एवं एम आई सी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, जिलाधीश शिवम वर्मा (आई ए एस) ने बस को फ्लैग ऑफ किया। यात्रियों सहित सभी ने बस में सफर किया।
. मंत्री ने शहरी एवं इंटरसिटी मार्गों पर यात्रियों को सुगम सुरक्षित एवं दिर्घकालीन लोक परिवहन सेवा सुविधा हेतु वंदन कार्यक्रम आयोजन को संबोधित करते हुए सभी को शुभकामनाएं देते हुए दो दशक बाद पुनः सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत को मील का पत्थर बताया।
मा. सासंद जी ने भी सभी को इस अवसर पर बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि संगठित क्षेत्र में संचालित होने वाली इन बसों में सभी आवश्यक सुविधाओं के लाभ के साथ अत्याधुनिक बस सुविधा का लाभ आमजन के सफर को और आनंददायक बनाएगा।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पी.एम.ई बस सेवा योजना अंतर्गत अटल इन्दौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड के माध्यम से शहरी एवं इंटरसिटी मार्गों पर यात्री बसो में निम्न मुख्य सुविधा उपलब्ध होगी:-
ऽ महिला सुुरक्षा हेतु पेनिक बटन
ऽ बसों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
ऽ लाईव ट्रेकिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग
ऽ इलेक्ट्रिक एसी बस
ऽ डिजिटल/यूपीआई टिकटिंग पेमेंट सिस्टम
ऽ रियायत पास सेवा, दिव्यांग पास सेवा, विद्यार्थी पास सेवा
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को सुविधाजनक, सुगम एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही, इंदौर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को ओर अधिक प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के संकल्प को दोहराया गया।
*मुख्यमंत्री सुगम परिहवन सेवा* - मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के अंतर्गत अटल इन्दौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड द्वारा इंटर सिटी मार्गों पर इन्दौर से धार, अशोक नगर, झाबुआ, रतलाम, रीवा, पन्ना, छतरपुर, सतना, जबलपुर, चंदेरी, उज्जैन, खंडवा, बुराहनपुर, भोपाल, मंदसौर/नीमच, ओंकारेश्वर, अहमदाबाद, जयपुर, उदयपुर, मुल्ताई एवं नागपुर अधिसूचित मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
*पी.एम. ई-बस सेवा* - पीएम ई-बस सेवा के माध्यम से वर्तमान में 70 ई-बसों का संचलान किया जा रहा है जिसे भविष्य में बढाकर 150 किया जावेगा। पीएम ई-बस सेवा सार्वजनिक परिवहन के एक आधुनिक और यूनिक मॉडल की शुरुआत हो रही है। इन बसों के माध्यम से प्रमुख शहरों के साथ देश के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों और महानगरों तक आवागमन को सुगम बनाएंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड, बस स्टॉप और चार्जिंग स्टेशनों के साथ सुव्यवस्थित नियंत्रण प्रणाली भी लागू की गई है।
सभी अतिथियों का स्वागत ए आई सी टी एस एल के कार्यकारी निदेशक श्री अर्थ जैन (आई.ए.एस.) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग से संबंधित सभी बस संचालक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


