वोट चोरी और दोषियों पर कार्रवाई को लेकर सेवादल गांधी प्रतिमा पर करेगा सत्याग्रह
वोट चोरी और दोषियों पर कार्रवाई को लेकर सेवादल गांधी प्रतिमा पर करेगा सत्याग्रह
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास भी विभिन्न आयोजनों में होंगे शामिल
3 अक्टूबर को आयोजित होगी महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता
इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल आगामी 2 और 3 अक्टूबर को इंदौर व देवास में जनहित और संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा कथित वोट चोरी के मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष म.प्र. कांग्रेस सेवादल द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह किया जाएगा। यह जानकारी आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं प्रदेश प्रभारी प्रतापनारायण मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास का इंदौर में प्रथम आगमन होगा। जहाँ सेवादल पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री श्रीनिवास रात्रि विश्राम इंदौर में ही करेंगे। 3 अक्टूबर को सेवादल देवास द्वारा आयोजित 'सद्भावना संकल्प पदयात्रा' में मुख्य रूप से शामिल होंगे। शनिवार को शाम 4 बजे इंदौर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा गांधी जी की 157वीं जयंती महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ढाई बजे से साढ़े 4 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें विजेताओं को 150 आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न रहेंगे। श्री श्रीनिवासन प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस मौके पर सेवादल शहर अध्यक्ष मुकेश यादव, मीडिया प्रभारी मुकेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष दिनेश सलवाड़िया एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया भी मौजूद थे।


