ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनी बुरहानपुर पुलिस
ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनी बुरहानपुर पुलिस
गुम हुआ सोने का लॉकेट सुरक्षित महिला को एएसआई विनोद पाटिल ने लौटाया
पुलिस की ड्यूटी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों की सहायता और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता भी पुलिस की जिम्मेदारी है। इसी भावना का सराहनीय उदाहरण सहायक उपनिरीक्षक विनोद पाटिल ने प्रस्तुत किया।
जैनाबाद निवासी उषा बाई पति संजय गांवले दिनांक 19 सितंबर 2026 को काम पर जाते समय जीजामाता क्षेत्र में उनका लगभग 1.5 ग्राम वजन का सोने का लॉकेट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹35,000 थी, कहीं गिर गया था। लॉकेट गुम होने के संबंध में महिला रिपोर्ट हेतु थाना शिकारपुरा पहुंची।
इसी दौरान दिनांक 20 सितंबर 2026 की प्रातः ड्यूटी समाप्त कर घर जाते समय सहायक उपनिरीक्षक विनोद पाटिल को उक्त सोने का लॉकेट मिला। उन्होंने लॉकेट को सुरक्षित रखते हुए उसकी वास्तविक हकदार महिला की पहचान कर उसे वापस सौंप दिया।
ईमानदारी और संवेदनशीलता का संदेश एएसआई विनोद पाटिल द्वारा दिखाई गई ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता पुलिस की जनसेवा की भावना को दर्शाती है। अपना कीमती सामान वापस मिलने पर महिला ने पुलिसकर्मी के प्रति आभार व्यक्त किया।
बुरहानपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी संपत्ति एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।


