चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरी बुरहानपुर कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरी बुरहानपुर कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

बुरहानपुर 
विशेष संवाददातासुभाष सपकाले 


बुरहानपुर में कांग्रेस ने  ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंका

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरी बुरहानपुर कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

 बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एकजुट होकर चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। शहर के प्रमुख सिंधी बस्ती चौराहे पर एकत्रित हुए और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयोग  ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंका

  शहर कांग्रेस रिंकू टॉक  ने आरोप लगाते हुए कहां की कई बार राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव आयोग के साथ मिलकर के वोट चोरी करने का काम कर रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से यह बताया गया है कि उन्होंने 14 बार आपत्तियां ली है उसके बाद भी उन्होंने मनमानी तरीके से निर्णय लिए जिससे साफ जाहिर होता है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शह पर और मोदी के साथ मिलकर लगातार वोट चोरी का कार्य कर रहे हैं कांग्रेस ने तुरंत ज्ञानेश कुमार को अपने पद से हटाया जाए  और विरोध प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। 
साथ ही कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने भी  विरोध करते हुए बुरहानपुर कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा कांग्रेस ने कड़ा विरोध करते हुए और मांग की है की मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए

वही भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने ने इस आरोप को निराधार बताते हुए कांग्रेस पर तंग करते  हुए कहा कि कांग्रेस के पास किसी प्रकार का कोई नेता नहीं है और ना ही कोई कार्यकर्ता है वहां हर व्यक्ति अपने-अपने अपनी डफली बजा रहा है इसलिए कांग्रेस एक बिखरा हुआ गुट है और कुछ नहीं मैं फिर से कह रहा हूं कि कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है और जनता को भ्रमित करने के लिए कृत्रिम मुद्दे उठा रही है मनगढ़त बातें करते हैं और जनता में भ्रम पैदा करने का प्रयास करते हैं चुनाव आयोग अपना काम कर रहे हैं अच्छा काम कर रहे हैं और तीनों चुनाव आयुक्त मिलकर समन्वय से कम कर रहे हैं

वहीं कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ "मुर्दाबाद" के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं का कहना है कि वे आयोग के किसी भी एकतरफा या पक्षपातपूर्ण रवैये को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जनता की आवाज को इसी तरह मजबूती से उठाते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया।