कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने रिकॉर्ड रूम एवं सहायता केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण*

*कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने रिकॉर्ड रूम एवं सहायता केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण* ----- *रिकॉर्ड की सुरक्षा और व्यवस्थित रखरखाव के लिए मजबूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिये निर्देश* इंदौर, 23 सितम्बर 2026 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय स्थित रिकॉर्ड रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां अभिलेखों के रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में संधारित विभिन्न शासकीय अभिलेखों की स्थिति, उनके व्यवस्थित रख-रखाव तथा रिकॉर्ड की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम को और अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने महत्वपूर्ण एवं पुराने शासकीय अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त रैक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से वर्गीकृत कर सुरक्षित रखने, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को नियंत्रित करने तथा रिकॉर्ड की सुरक्षा के लिए आवश्यक निगरानी एवं संरक्षण व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का सुरक्षित संधारण अत्यंत आवश्यक है, इसलिए रिकॉर्ड रूम की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा भी की जाए। *सहायता केंद्र का किया निरीक्षण, नागरिकों से लिया फीडबैक* कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए गए सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सहायता केंद्र के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और मार्गदर्शन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सहायता केंद्र पर आए नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा उन्हें मिल रही सहायता के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलेक्टर कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक को आवश्यक जानकारी एवं उचित मार्गदर्शन सहजता से उपलब्ध हो। विभिन्न शाखाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी के लिए नागरिकों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े तथा उनकी समस्या को संबंधित अधिकारी अथवा शाखा तक पहुंचाने में सहायता केंद्र प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सहायता केंद्र का मूल उद्देश्य नागरिकों को सरल, सहज और सम्मानजनक तरीके से सहायता उपलब्ध कराना है। नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सहायता केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। #JansamparkMP #indore #इंदौर #RecordRoom #DistrictAdministration CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Indore

1.