आजीविका भवन सरदारपुर में उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न। धर्मेंद्र श्रीवास्तव,
कार्यशाला संपन्न,
इंडियन न्यूज़ अड्डा,
जिला ब्यूरो चीफ़ जिला धार,
धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट-:
जल जीवन मिशन की सफलता के लिए जनभागीदारी और समन्वय जरूरी,
सरदारपुर में विकासखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आजीविका भवन सरदारपुर में हुई संपन्न,
सरदारपुर,जल जीवन मिशन अंतर्गत धार जिले के सरदारपुर विकासखंड में ISA धरती फाउंडेशन, गुजरात के समन्वय एवं परियोजना क्रियान्वयन इकाई (PIU) इंदौर के मार्गदर्शन में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जल योजनाओं के सफल संचालन, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, योजनाओं के रख-रखाव तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर सलवा रहे तथा अध्यक्षता तहसीलदार सरदारपुर सुश्री प्रशस्ति सिंह ने की, विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री धुलजी रेवाटिया, श्री बलराम मकवाना एवं श्री सुरेश मसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विष्णु रघुवंशी उपस्थित रहे,
तहसीलदार सुश्री प्रशस्ति सिंह ने जल योजनाओं के बेहतर संचालन-संधारण एवं ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। जनपद उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई,
नल जल योजना प्रशिक्षण श्री मानवेंद्र सिंह राठौर ने दिया,
पी आई यू इंदौर के प्रबंधक जनसहभागिता श्री मानवेंद्र सिंह राठौर ने प्रशिक्षण सत्र में नल-जल योजनाओं के महत्व, जल जीवन मिशन के उद्देश्यों तथा ग्रामीण स्तर पर जनभागीदारी की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं SQC के प्रबंधक जनसहभागिता श्री संदीप शर्मा ने PPT के माध्यम से समूह जल प्रदाय योजनाओं की जानकारी देते हुए हर घर नल, शुद्ध पेयजल एवं योजनाओं के रख-रखाव से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लो.स्वा.यां.वि. से उपयंत्री श्री सुमित निगवाल, जल निगम से AE श्री भावेश कारीगर, ठेकेदार फर्म के प्रतिनिधि तथा ISA धरती फाउंडेशन से परियोजना समन्वयक श्री मोहित पलवार, श्री धीरज भाटी, सुश्री अपेक्षा मीणा, श्री कमल मुवेल एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रजापाल पलवार उपस्थित रहे,
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता
एवं इंडियन न्यूज़ अड्डा जिला ब्यूरो चीफ़,
धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने किया,
आभार श्री मोहित पलवार ने व्यक्त किया।


