द ग्रीन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शालेय संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

द ग्रीन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शालेय संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर की 14 वर्ष बालक टीम ने मारी बाजी, खरगोन रहा उपविजेता इंदौर। संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, इंदौर संभाग, इंदौर के तत्वावधान में द ग्रीन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में शालेय संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों से बड़वानी, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बुरहानपुर एवं धार की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के 14 वर्ष बालक वर्ग में इंदौर जिले की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों ने अपने सभी मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इंदौर जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि खरगोन जिले की टीम ने उपविजेता रहते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर द ग्रीन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर श्री अमन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. हरदीप सिंह रूपल एवं श्री राहुल बिछोतिया सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के खेल विभाग एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री शुभम भगत ने किया, जबकि संस्था के खेल शिक्षक श्री हर्षित घेंघट ने उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह देखने को मिला तथा विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार माहौल बना रहा।

1.