थाईलैंड गणेश विसर्जन में गूंजी इंदौर के ढोल की धमक , 30 वादकों का दल फुकेट पहुंच

थाईलैंड गणेश विसर्जन में गूंजी इंदौर के ढोल की धमक , 30 वादकों का दल फुकेट पहुंच

थाईलैंड गणेश विसर्जन में गूंजी इंदौर के ढोल की धमक , 30 वादकों का दल फुकेट पहुंच

*इंदौर।* थाईलैंड के फुकेट में आयोजित गणपति उत्सव के दौरान इंदौर के श्री हनुमंत ध्वज पथक के कलाकारों ने ढोल बजाकर माहौल में जोश भर दिया। मराठी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ जाधव के साथ ढोल की थाप, गणपति भक्ति और मराठी फिल्म जगत के कलाकारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया।

हनुमंत ध्वज पथक पहली बार थाईलैंड में प्रस्तुति देने पहुंचा था। करीब 30 वादकों के दल में 10 से 12 युवतियां भी शामिल थीं। कलाकारों ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से भारतीय पारंपरिक वादन की शानदार झलक पेश की और विदेशी धरती पर इंदौर की पथक संस्कृति की पहचान बनाई।

गणपति उत्सव के इस खास आयोजन में मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेता सिद्धार्थ जाधव सहित मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार भी मौजूद रहे। 

इस आयोजन की एक और खासियत रही कि श्री हनुमंत ध्वज पथक ने कलावंत पथक के साथ पहली बार संयुक्त प्रस्तुति दी। दोनों पथकों के कलाकारों ने साथ मिलकर ढोल-ताशा वादन किया और गणपति उत्सव को यादगार बना दिया।

श्री हनुमंत ध्वज पथक के संस्थापक शशांक सुरोशे ने बताया कि इंदौर के पथक के लिए थाईलैंड में प्रस्तुति देना बेहद खास अवसर है। कलाकारों ने विदेश की धरती पर गणपति भक्ति के साथ भारतीय पारंपरिक वाद्य और पथक संस्कृति को प्रस्तुत किया।