सम्मान, सफाई, मित्रों का संकल्प स्वच्छ भारत का
सम्मान, सफाई, मित्रों का संकल्प स्वच्छ भारत का
सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वच्छता गोरव सम्मान समारोह
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 सफाई मित्रों एव 22 ड्रेनेज कर्मचारी का सम्मान
नमस्ते योजना के तहत 5 सफाई मित्रों को पीपीई किट एवं 05 कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण
सफाई मित्रों के योगदान से इंदौर ने कायम रखी स्वच्छता की पहचान — प्रभारी महापौर
इंदौर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं थीम “ *सम्मान सफाई मित्रों का, संकल्प स्वच्छ भारत का” के अनुरूप* आज देशभर में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसी क्रम में इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा *प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल की उपस्थिति में रविंद्र नाट्य गृह में सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वच्छता गोरव सम्मान समारोह* आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी महापौर माननीय आयुक्त द्वारा निगम के विभिन्न झोन अंतर्गत *उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 सफाई मित्रों एवं 22 ड्रेनेज कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान* कर सम्मानित किया गया।
*अपर आयुक्त प्रखर सिंह* ने बताया कि समारोह का उद्देश्य *सफाई मित्रों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना* है। कार्यक्रम में *नमस्ते योजना के अंतर्गत पंजीकृत 5 सफाई मित्रों को पीपीई किट का वितरण एवं 05 कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड* किया गया। किट में ड्रेस, मास्क, ग्लव्स, चश्मा, शूज सहित आवश्यक सुरक्षा सामग्री शामिल है। इस अवसर पर सफाई मित्रों को पीपीई किट के उचित उपयोग तथा सुरक्षित कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
सम्मान समारोह के दौरान सफाई मित्रों एवं उपस्थित अतिथियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में देशभक्ति गायन, गीत प्रस्तुति, तबला-ढोलक जुगलबंदी, गरबा नृत्य एवं शस्त्र कला सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं।
*22 सफाई मित्रों का किया गया सम्मान* नगर निगम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित सफाई मित्रों में अनिता मुकेश, सुभद्रा गेंदालाल, सुनीता प्रकाश, सोनू कमल, दुर्गा ईश्वरलाल, लक्ष्मी भगवानदास, चंदा बाबूलाल डोरिया, रोशनी चंदूलाल, धीरेन्द्र शिवकुमार, दुर्गा कमल पथरोड, आशा राजेश, सरिता साजन वेद, आशा प्रकाश, अनिता कमल, लक्ष्मी कमल, अनिता संतोष, ज्योति राकेश डेंडवाल, सुमन कैलाश, जीजा बाई किशन, अंजू दीपेन्द्र, पूनम वर्मा एवं रेखा श्यामलाल शामिल हैं।
22 ड्रेनेज कर्मचारी का सम्मान।नगर निगम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले ड्रेनेज कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनमें सुनील पथरोड़, राजेश तायडे, भारत अटवाल, मनीष पिता बालकिशन चौहान, सुधीर सिरसवाल, अंकित सतीश करोसिया,णसुनील पांडे, कृष्ण पिता प्रकाश सोनोने, अनिल कन्हैयालाल चौहान, रवि चंदेल, मंगल रामजी,णविकास घारू, कमलकिशोर बाली, शानू ऊंटवाल, अनिल रामचंद्र, अशोक गोपीलाल, आंनद लोट, शुधिर पिता रमेश खरे, संतोष हरीलाल धुमाने, संजय बागन, गणेश देवीलाल बाली, दिलीप नकवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार *नमस्ते योजना के अंतर्गत पंजीकृत विकास बारेशा, ओमप्रकाश कछोटिया, कुंदन खरे, लखन डागर एवं तरुण पंचवाल को पीपीई किट* वितरित की गई।
इसी प्रकार *आयुष्मान कार्ड योजना अंतर्गत ओमप्रकाश चौकसे, मो. इरफान बेग, नितिन,णअजय कल्याणे, रविन्द्र चिंतामन को आयुष्मान कार्ड का भी वितरण* किया गया।
*प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर* ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2014 में प्रारंभ हुए स्वच्छता अभियान ने आज जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि उस समय वे स्वच्छता प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे और उस दौर में नगर निगम के सामने अनेक चुनौतियां थीं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफाई मित्रों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
राठौर ने कहा कि तत्कालीन परिषद द्वारा सफाई मित्रों के साथ-साथ उनके परिवारों के स्वास्थ्य की भी चिंता की गई तथा विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा जगाई गई स्वच्छता की अलख को इंदौर ने निरंतर प्रज्ज्वलित रखा है। सफाई मित्रों, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जागरूक नागरिकों के सामूहिक सहयोग से इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है।


