16 से 18 अक्टूबर तक निपानिया के चंद्र लीला गार्डन में होगा रेट्रो गरबा सीजन-12
*इंदौर में पांच जगहों पर शुरू हुई रेट्रो गरबा की प्रैक्टिस*
16 से 18 अक्टूबर तक निपानिया के चंद्र लीला गार्डन में होगा रेट्रो गरबा सीजन-12
इंदौर। इंदौर में एक बार फिर गरबे की धूम शुरू हो गई है। वान्या’ज़ डांस प्लैनेट द्वारा आयोजित रेट्रो गरबा सीजन-12 की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। 16, 17 और 18 अक्टूबर को द चंद्र लीला गार्डन, निपानिया में होने वाले आयोजन के लिए पांच अलग-अलग स्थानों पर गरबा अभ्यास शुरू हो गया है।
महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिभागी गरबे के विभिन्न नृत्य चरणों और विशेष नृत्य संयोजन का अभ्यास कर रहे हैं। घर के नजदीक अभ्यास की सुविधा मिलने से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी जुड़ रहे हैं।
गरबा अभ्यास वान्या’ज़ डांस प्लैनेट, विजय नगर, एक्स्ट्रा इनिंग्स टर्फ पिपलियाना, यूनिक डांस क्रू सपना-संगीता और द डांस सेंटर रीगल सहित पांच स्थानों पर चल रहा है।
रेट्रो गरबा का यह 12वां सीजन है। वान्या’ज़ डांस प्लैनेट की संस्थापक निधि अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस गरबा में परंपरागत गरबे के साथ रेट्रो संगीत और नृत्य का संगम देखने को मिलेगा।
तीन दिवसीय आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह है और पांचों अभ्यास केंद्रों पर गरबे की तैयारियां पूरे जोश के साथ जारी हैं।


