श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर 

  इंदौर।  श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि आकाशवाणी की प्रमुख उद्घोषिका सुश्री सुधा शर्मा रहीं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता एवं सचिव महेश चिमनानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी के स्वागत भाषण से हुआ।
मुख्य अतिथि सुश्री सुधा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” उन्होंने आकाशवाणी से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अनेक संघर्षों के बावजूद सही निर्णय ही सफलता की कुंजी होता है।
अध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अनुशासन देश को सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी को राष्ट्रप्रेम की भावना से अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कु. रेणुका जोशी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. अनिल शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। अंत में प्रबंध वर्ग द्वारा सफल आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।