26 दिसंबर को वीर बाल दिवस

26 दिसंबर को वीर बाल दिवस

26 दिसंबर को वीर बाल दिवस 


इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस की घोषणा कर चारों साहिबजादों के अविस्मरणीय योगदान से परिचित करवाया - हितानंद 
शहर की विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रबंधकों से चर्चा 
इंदौर। आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, नगर उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह बक्शी, सुखविंदर सिंह मन्नी भाटिया की उपस्थिति में वीर बाल दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शहर की विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रमुखों से चर्चा की। 

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने गुरुगोविंद सिंह  के चार साहिबजादों के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा कर साहिबजादों के बलिदान, उनके त्याग उनकी वीरता से प्रत्येक देशवासियों को परिचित कराने का अवसर प्रदान  किया है।
उन्होंने कहा कि यह दिवस सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के चार  साहिबजादों की वीरता, साहस और बलिदान को स्मरण करने के लिए समर्पित है। उन्होंने बहुत कम उम्र में अत्याचार के सामने झुकने के बजाय धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका यह बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह दिन हमें सच्चाई, धर्म, देशभक्ति और आत्मसम्मान के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। 
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए देश की आजादी और उससे पहले मुगलकाल में भी सिक्ख समाज का अप्रतिम योगदान रहा है। गुरु गोविंद सिंह के चारों साहबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वीर बाल दिवस पर भाजपा द्वारा वीर साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए भव्य आयोजन किया जाएगा।
बैठक का संचालन हरप्रीत सिंह बक्शी ने किया। 
बैठक में विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रितपाल सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह बग्गा, मनजीत सिंह राजपाल, गुरदीप सिंह हीर, अमरजीत सिंह भाटिया, रविंदर सिंह कलसी, कुलवंत सिंह भामरा, अवतार सिंह रूपाणा, भगत सिंह, सतपाल सिंह, भरत सिंह, रविंदर सिंह टुटेजा, गुरनाम सिंह धालीवाल, मनजीत सिंह खालसा, सतबीर सिंह टुटेजा, मन्नी भाटिया, लकी भाटिया, गुरदीपसिंह भाटिया, राजेंद्र सिंह कलसी, अजीत सिंह नारंग, सोनू बग्गा, जसवंत सिंह छाबड़ा, अजीत सिंह टूटेजा, मनजीत सिंह टूटेजा, रविंदर सिंह होरा, 
हरमहेंद्र सिंह होरा आदि उपस्थित थे।