श्री हनुमान भक्ति से होगी आंग्ल वर्ष 2025 की विदाई, श्री दादा दयालु की भक्ति से होगा आंग्ल नव वर्ष 2026 का स्वागत। धर्मेंद्र श्रीवास्तव,

श्री हनुमान भक्ति से होगी आंग्ल वर्ष 2025 की विदाई, श्री दादा दयालु की भक्ति से होगा आंग्ल नव वर्ष 2026 का स्वागत। धर्मेंद्र श्रीवास्तव,
श्री हनुमान भक्ति से होगी आंग्ल वर्ष 2025 की विदाई, श्री दादा दयालु की भक्ति से होगा आंग्ल नव वर्ष 2026 का स्वागत। धर्मेंद्र श्रीवास्तव,

आंग्ल वर्ष 2025 की होगी विदाई आंग्ल नव वर्ष 2026 का होगा स्वागत सनातनी परिवेश में,

 इंडियन न्यूज़ अड्डा जिला ब्यूरो चीफ़ जिला धार,

धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट

धार्मिक आयोजन स्थल,

( श्री दादा दयालु खेड़ापति हनुमान जी मंदिर सरदारपुर)

दिनांक 31/ 12/ 2025 

वार बुधवार, 

समय रात्रि 8:00 बजे,

।।विनय न मानत जलधी जड़।।

गए तीन दिन बीत,

।। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय न प्रीति।।

।।सावधान मन कर पूनि शंकर।।

।। लागे कहन कथा अतिसुंदर।।

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री दादा दयालु खेड़ापति हनुमान धाम, पुराना इंदौर अहमदाबाद मार्ग सरदारपुर पर होगा भव्य आयोजन श्री हनुमान जी महाराज की भक्ति में डूबेंगे भक्त,

श्री रामचरितमानस पंचम सोपान सुंदरकांड पाठ का होगा पठन जलेंगे अलाव भक्त गुलाबी ठंड में अलाव पर सेकेंगे हाथ,

संगत और पंगत का होगा आनंद,

श्री दादा दयालु खेड़ापति हनुमान जी महाराज बरसाएंगे विशेष कृपा,

श्री मनीष  

(बाबा) श्रीवास्तव मित्र मंडल ने भक्तों से परिवार सहित कार्यक्रम में पधारने का किया है आवाहन आयोजन समिति के मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष वर्ष की समाप्ति पर देश में खुशहाली और जन-जन में सनातनी आस्था के प्राकट्य के लिए यह धार्मिक आयोजन किया जाता है उन्होंने बताया कि पंडित धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य आचार्य करेंगे मंत्रों का जाप सुंदरकांड की प्रस्तुति संयुक्त रूप से श्री दादा दयालु भक्त मंडल एवं श्री राम भक्त मंडल द्वारा दी जाएगी सुंदरकांड का संयोजन एडवोकेट भूपेंद्र जोशी का रहेगा, सुंदरकांड पूर्ण होने के पश्चात होगा महा आरती का आयोजन इस महान धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम में भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में भक्तिमय सहभागिता कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।