अग्रसैन सोशल ग्रुप का दो दिवसीय अग्रवाल युवा परिचय सम्मेलन का शुभारंभ।
-350 से अधिक युवा प्रत्याशी ने दिया व्यापार ग्रुप से परिचय
-जीवन साथी चयन में रूप रंग के साथ आचार विचार शिक्षा संस्कार को भी महत्व देवे - स्वामी चेतन
इंदौर। अग्रसैन सोशल ग्रुप का दो दिवसीय अग्रवाल युवा परिचय सम्मेलन रविवार सुबह 11 से प्रत्याशी अभिभावकों का आना प्रारंभ हो गया। परिचय सम्मेलन का शुभारंभ युवती प्रत्याशियों के साथ महामंडलेश्वर चेतन स्वामी , वरिष्ठ समाज सेवी राजेन्द्र गर्ग, ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। श्री चेतन स्वामी ने अपने आशीर्वचन में कहा जीवन साथी चयन में रूप रंग के साथ आचार विचार शिक्षा संस्कार को भी महत्व देवे। राजेन्द्र गर्ग ने कहा की आज विवाह आसान है पर निर्वाह कठिन है रिश्तों को धैर्य की भी आज जरूरत है।
ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, संचालक शिव जिन्दल, अध्यक्ष कमलेश मित्तल, महामंत्री राजकुमार बंसल ने बताया की आज 12 राज्यो से 550 से अधिक युवक युवतियों ने जीवनसाथी की तलाश में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 350 प्रत्याशियों ने मंच से परिचय दिया एवं खुलकर जीवन साथी के बारे मे अपनी पसंद मंच से बताई। आज जॉब कर रही युवती प्रत्याशी जीवन साथी के रूप में भी जॉब वाला युवक ही चाहती हैं। इसके उलट कई उच्च पैकेज वाले युवकों ने अपनी पसंद घरेलू लड़की को बताया। वही के उद्योगपति बिजनेस मैन ने कहा की उन्हें अपने उद्योग व्यापार धंधे में हाथ बंटाने वाली कन्या चाहिये। कई प्रत्यशियों ने बिना दहेज शादी करने की मंच से घोषणा की जिसका ग्रुप द्वारा स्वागत किया गया।श्रेष्ठ परिचय देने वाली 22 युवती प्रत्याशियों को ग्रुप द्वारा उपहार दिये गये।
परिचय सम्मेलन संयोजक विनोद गोयल, डॉक्टर गोविन्द सिंघल, सतीश गोयल हरसूद ने बताया की आज देर शाम तक 55 से अधिक सम्बंध तय होने की स्थिति में थे। एक अविवाहित युवक ने विधवा या तलाकशुदा भी स्वीकार्य होने की बात कही। अतिथियों का स्वागत ग्रुप संयोजक राजू बंसल , कोषाध्यक्ष सतीश गोयल , निरंजन गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, मनीष अग्रवाल ,विजय गर्ग ने किया।प्रत्याशी परिचय प्राची गर्ग एवं डिम्पल अग्रवाल ने करवाया।
कल सम्मेलन की कमान श्रीमति शशि गर्ग, सविता जिन्दल, ज्योति बंसल ,संगीता गोयल के नेतृत्व में महिलाओं के हाथों में रहेगी। कल सम्मेलन के महिला सत्र शुभारंभ श्रीमति आशा कैलाश विजयवर्गीय, बबिता राजेश चेलावत, मीरा सुभाष गोयल के द्वारा किया जावेगा। कल शाम सम्मेलन के समापन समारोह में ग्रुप के वर्षभर के कार्यक्रमो के संयोजकों एवं परिचय सम्मेलन के सहयोगियों का सम्मान किया जावेगा। प्रत्याशियों का परिचय श्रीमती प्राची गर्ग एवं संगीता भारूका ने किया