माँ अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर मधुमिलन चौराहे पर भजन संध्या में झूम उठे श्रद्धालु, फूल बंगला और भव्य आतिशबाज़ी की 

माँ अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर मधुमिलन चौराहे पर भजन संध्या में झूम उठे श्रद्धालु, फूल बंगला और भव्य आतिशबाज़ी की 

अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय वर्ष के पावन अवसर पर बही धर्म की गंगा 

माँ अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर मधुमिलन चौराहे पर भजन संध्या में झूम उठे श्रद्धालु, फूल बंगला और भव्य आतिशबाज़ी की 

संस्था गुलशन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की, युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान भी किया 

इंदौर। संस्था गुलशन के विशाल यादव व रितेश शर्मा ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगाँठ पर आज माँ अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर मधुमिलन चौराहे पर फूल बंगला, भजन संध्या और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजन में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला सपत्नीक शामिल हुए। 

 यादव ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने सम्पूर्ण भारत वर्ष में सनातन की चेतना को जाग्रत करने का कार्य किया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तृतीय वर्षगाँठ को संस्था गुलशन द्वारा पूर्ण आस्था और अनुष्ठान के रूप में मनाते हुए माँ अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर पर भगवान हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया व फूल बंगला सजाया गया। भजन संध्या में महाकाल नगरी के प्रसिद्ध भजन गायक सन्नी अलबेला ने अपनी सुमधुर वाणी से भजनों की गंगा बहाई। उन्होंने महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार,,, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,,,श्री राम जी के प्यारे माता सीता के दुलारे, भक्तों के रखवाले बजरंग बली,,,देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ जैसे भजनों पर श्रद्धालूओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

 यादव ने बताया कि आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। चलित महाप्रसादी में महिलाओं के लिए अलग काउन्टर बनाया गया था। कार्यक्रम में भव्य आतिशबाज़ी की गई। सतरंगी पटाखों से पूरा आसमान में सतरंगी छटा छा गई। कार्यक्रम स्थल पर ब्लड डोनेट मोबाइल बस की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें युवाओं ने बड़ी संख्या में ब्लड डोनेट किया। आयोजन में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।